फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: हाथों में झाड़ू और काले झंडे लेकर सड़कों पर उतरे कर्मचारी, किया प्रदर्शन

Sat, 27 Sep 2025 06:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। नगर परिषद फतेहाबाद के कर्मचारियों ने अपनी मांगों के लिए शुक्रवार को नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर लघु सचिवालय के पार्क में रोष प्रदर्शन कर अधिकारियाें को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

प्रदर्शन की अध्यक्षता नगरपालिका कर्मचारी संघ के कार्यकारी प्रधान सत्यवान टॉक ने की तथा संचालन सचिव ओमप्रकाश लोट ने किया। कर्मचारियों ने एसडब्ल्यूएम (सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट) एप के विरोध पूर्व में हुए सरकार के साथ समझौते को लागू करने, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, पुरानी पेंशन बहाल करने, मुख्यमंत्री की घोषणा अनुसार 27 हजार रुपये वेतन लागू करने तथा ठेका प्रथा बंद करने सहित अनेक मांगों का समाधान करने की मांग की।
संघ के राज्य वरिष्ठ प्रधान रमेश तुषामड़, इकाई प्रधान नरेश राणा जिला सचिव विजय ढाका, राजाराम, ओमप्रकाश झलनियां आदि ने कहा कि अगर सरकार जल्द से जल्द इन मांगों का समाधान नहीं करती है तो दो नवंबर को कुरुक्षेत्र में धरना प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें