फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: पराली प्रबंधन ... येलो जोन में 50 किसानों पर तैनात होगा एक नोडल अफसर

Sat, 27 Sep 2025 06:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग के अध्यक्ष राजेश वर्मा के साथ आयोजित वीसी में मौजूद उपायुक
विज्ञापन
फतेहाबाद । वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) के अध्यक्ष राजेश वर्मा ने शुक्रवार को प्रदेश के उपायुक्तों और पुलिस अधीक्षकों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से धान की पराली प्रबंधन के लिए किए जा रहे प्रयासों की समीक्षा की।
विज्ञापन

फतेहाबाद उपायुक्त डॉ. विवेक भारती ने जिले में पराली प्रबंधन को लेकर की गई तैयारियों का विस्तृत ब्योरा दिया। उन्होंने बताया कि पराली जलाने की घटनाओं पर प्रभावी रोकथाम के लिए जिला, उपमंडल, ब्लॉक और ग्राम स्तर पर निगरानी समितियां गठित की गई हैं। जिले के 31 गांवों को येलो जोन में चिह्नित किया गया है। इनमें 50 किसानों पर एक नोडल अधिकारी और ग्रीन जोन के गांवों में 100 किसानों पर एक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। इस प्रकार कुल 688 नोडल अधिकारी नियमित रूप से निगरानी और किसानों को जागरूक करने का कार्य कर रहे हैं।
इस साल 96 बैलर व 582 सुपर सीडर प्रशासन ने करवाए उपलब्ध
फतेहाबाद जिला उपायुक्त डॉ. विवेक भारती ने बताया कि जिले में पराली प्रबंधन के लिए पर्याप्त मशीनरी उपलब्ध कराई गई है। जिले में 166 बैलर मौजूद हैं, जिनमें से 96 बैलर इस वर्ष ही किसानों को उपलब्ध कराए गए हैं। इसके अतिरिक्त 2102 सुपर सीडर पहले से ही किसानों के पास मौजूद हैं, इस साल भी 582 सुपर सीडर दिए गए हैं, जिनके माध्यम से पराली को सीधे मिट्टी में मिलाया जा रहा है। जिले में इस वर्ष लगभग 74 एमटी धान अवशेष निकलने का अनुमान है। इसके प्रबंधन के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार की गई है, जिसमें 40 एमटी इन-सीटू प्रबंधन (खेत में ही अवशेष प्रबंधन), 30 एमटी एक्स-सीटू प्रबंधन (खेत से बाहर उपयोग), तथा 4 एमटी चारे के रूप में इस्तेमाल करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष इन-सीटू या एक्स-सीटू खेती करने वाले किसानों के लिए 1200 रुपये प्रति एकड़ की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।
विज्ञापन

बैठक में कृषि विभाग के निदेशक राज नारायण कौशिक और प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड के सदस्य सचिव प्रदीप डागर भी उपस्थित रहे। वीडियो कॉन्फ्रेंस में उपायुक्त डा. विवेक भारती, पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन, एसडीएम राजेश कुमार, एसडीएम सुरेन्द्र सिंह, डीएसपी जगदीश काजला, डीआरओ श्यामलाल, डीडीए डॉ. राजेश सिहाग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें