फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: नगर पालिका सचिव को अपशब्द बोलने पर कर्मचारियों ने किया वर्क सस्पेंड

Tue, 11 Mar 2025 11:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
रतिया गेट बंद कर रोष व्यक्त करते हुए नगर पालिका कर्मचारी:संवाद
विज्ञापन
रतिया। नगर पालिका सचिव को ठेकेदार द्वारा अपशब्द बोलने के विरोध में मंगलवार दोपहर बाद नगर पालिका सचिव सहित सभी कर्मचारियों ने वर्क सस्पेंड कर दिया और गेट पर ताला लगा रोष प्रदर्शन शुरू कर दिया। हालांकि करीब आधे घंटे बाद ठेकेदार यूनियन व अन्य सदस्यों ने बीच बचाव किया और मामले का निपटारा किया जिसके बाद कर्मचारी काम पर लौटे।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार नगर पालिका के कर्मचारियों ने मंगलवार दोपहर बाद एक ठेकेदार पर नगर पालिका सचिव शुभम कुमार को अपशब्द बोलने का आरोप लगाकर वर्क सस्पेंड कर दिया। नगर पालिका के सभी कर्मचारी काम छोड़कर नीचे आ गए और मुख्य गेट को भी तालाबंदी कर दी तथा ठेकेदार के खिलाफ नारेबाजी करना शुरू कर दिया।
रोष व्यक्त कर रहे नगर पालिका जेई हवा सिंह व अन्य कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि सोमवार को नगरपालिका में एक ठेकेदार किसी काम के लिए नगरपालिका सचिव से मिलने आया लेकिन उनके मौके पर ना मौजूद होने पर अपशब्द बोलकर चला गया। मंगलवार को फिर नगर पालिका सचिव जब एसडीएम कार्यालय में समाधान शिविर में गए हुए थे उक्त ठेकेदार ने दूसरे दिन आकर फिर पालिका कर्मचारियों के सामने सचिव के बारे में अपशब्द बोले। जिस पर मौके पर मौजूद नगर पालिका अध्यक्ष व उपाध्यक्ष ने उक्त ठेकेदार को समझ कर वहां से भेज दिया।
विज्ञापन

जब नगर पालिका सचिव लौटे तो कर्मचारियों ने सफाई कर्मचारियों ने पालिका सचिव को ठेकेदार के बर्ताव के बारे में जानकारी दी। इसके बाद कर्मचारियों ने दोपहर बाद वर्क सस्पेंड करते हुए नगर पालिका सचिव को साथ लेकर गेट पर तालाबंदी कर रोष प्रदर्शन शुरू कर दिया। सफाई कर्मचारियों के अध्यक्ष अमरीक सिंह ने कहा कि जब तक ठेकेदार अपशब्द वापस नहीं लेता वह काम नहीं करेंगे।
वही इस दौरान ठेकेदार यूनियन ने अध्यक्ष मोती गर्ग की अध्यक्षता में बैठक की और पूरे मामले को निपटाने को लेकर रोष प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों के पास पहुंचे। ठेकेदार यूनियन के अध्यक्ष मोतीराम, संजय कुमार, रवि, रोहित, अशोक सहित अन्य ठेकेदार ने कुछ गलतफहमी के चलते इस तरह के अपशब्द बोले गए थे, जिसे वापस लेते हुए कर्मचारियों को विश्वास दिलाते हैं कि भविष्य में इस तरह की बातें किसी भी ठेकेदार द्वारा नहीं की जाएगी।
यूनियन के आश्वासन के बाद नगर पालिका कर्मचारी शांत हुए और करीब आधे घंटे के बाद हड़ताल खत्म कर काम पर लौट गए। रोष जताने वालों में नगर पालिका अकाउंटेंट अनिल मित्तल, हवा सिंह, ओंकार सिंह, कुलदीप सिंह, बलजीत सतीश, राजेश, करण गेरा, हिमांशु, लकी कुमार, भूप सिंह, मुकेश, जसवंत ,शीशपाल सहित अन्य कर्मचारी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें