फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: नौकरी से हटाने के विरोध में कॉलेज के बाहर कर्मियों ने दिया धरना, जताया रोष

Tue, 02 Jun 2026 10:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। एमएम कालेज के बाहर धरना देते हटाए गए कर्मचारी। विज्ञ​प्ति
विज्ञापन
फतेहाबाद। एमएम कॉलेज में हटाए गए कर्मचारियों ने मंगलवार को कॉलेज के बाहर सांकेतिक धरना दिया। कॉलेज में सुपरवाइजर रहे विनोद कुमार के नेतृत्व में माली रवि कुमार व संदीप, सेवादार संतोष व भीम, चौकीदार राजेश, सफाई कर्मचारी भूप सिंह, कलर्क कविता ने धरना देकर रोष व्यक्त किया।
विज्ञापन


धरनारत कर्मियों ने कहा कि वे सभी पिछले कई साल से एमएम कॉलेज में कार्यरत थे। इस नौकरी से ही वे अपने परिजनों का पालन पोषण कर रहे थे लेकिन मैनेजमेंट ने उन्हें गैर कानूनी ढंग से नौकरी से निष्कासित कर दिया है।उन्होंने बताया कि पिछले साल सभी कर्मचारियों ने एकमत होकर मुख्यमंत्री से मानदेय बढ़ाने के लिए गुहार लगाई थी।

आरोप है कि इसी बात क्षुब्ध होकर मैनेजमैंट के पदाधिकारियों ने चतुर्थ श्रेणी के वरिष्ठ कर्मचारियों को निकालकर कनिष्ठ कर्मचारियों को रख लिया है जोकि अन्यायपूर्ण हैं। नौकरी चले जाने से अब उनके परिवार को रोजी रोटी के लिए भटकना पड़ेगा। कर्मचारियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि उन्हें नौकरी पर नहीं रखा गया तो वह भूख हड़ताल करने से भी पीछे नहीं हटेंगे।
विज्ञापन








:: वित्तीय संकट के चलते की गई है छंटनी : प्रिंसिपल

एमएम कॉलेज के प्रिंसीपल डॉ. गुरचरण दास ने बताया कि काॅलेज में प्रबंधन समिति की ओर से वित्तीय संकट को दूर करने के लिए कुछ कर्मचारियों की छंटनी की गई है। हटाए गए कर्मचारियों ने जो आरोप लगाए हैं वे गलत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें