फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: आठ घंटे कृषि बिजली पर कर्मचारियों ने एग्रो डिस्कॉम पर उठाए सवाल

Tue, 11 Aug 2026 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
बिजली कर्मचारी अपनी हडताल स्थगित होने पर जानकारी देते हुए। संवाद
विज्ञापन
टोहाना। किसानों को महज आठ घंटे कृषि बिजली आपूर्ति मिलने के बावजूद सरकार एग्रो डिस्कॉम का पांचवां स्थापना दिवस मनाने की तैयारी कर रही है। यह सवाल बिजली कर्मचारियों के संयुक्त संघर्ष मोर्चा ने उठाया है।
विज्ञापन

बैठक के बाद मंगलवार को एएचपीसी प्रधान रामनिवास और सूरजमल ने एग्रो डिस्कॉम के साथ स्मार्ट मीटर और पैरेलल सिस्टम को लेकर भी सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने बताया कि कर्मचारियों की मांगों पर सरकार ने दो महीने का समय लिया है। यदि इस अवधि में समाधान नहीं हुआ तो चारों संगठन मिलकर पूर्ण हड़ताल करेंगे।
रामनिवास ने कहा कि उपभोक्ता पहले ही बिजली बिल समय पर जमा नहीं कर पा रहे हैं इसके बावजूद सरकार स्मार्ट मीटर लगाने पर जोर दे रही है। उन्होंने कहा कि पुराने खंभों पर प्राइवेट पैनल लगाकर बिजली सप्लाई दी जा रही है जिससे कर्मचारियों और उपभोक्ताओं दोनों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

रामनिवास ने कहा कि प्रस्तावित आंदोलन को किसानों, छात्रों, पंचायतों, सरपंचों, पंचायत सदस्यों और जिला परिषद सदस्यों के साथ रोडवेज, पीडब्ल्यूडी तथा नगरपालिका कर्मचारियों का समर्थन मिला है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की मांगों का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को व्यापक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें