फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: बिजली निगम के 1400 कर्मचारी कल से तीन दिन की हड़ताल पर

Sun, 09 Aug 2026 10:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
भोडियाखेड़ा के बिजली निगम कार्यालय में हड़ताल को लेकर चर्चा करते कर्मचारी। लाइब्रेरी
विज्ञापन
फतेहाबाद। एग्री डिस्कॉम, स्मार्ट मीटर और बिजली निगम के निजीकरण के विरोध में जिले के करीब 1400 बिजली कर्मचारी 11 से 13 अगस्त तक तीन दिवसीय हड़ताल पर रहेंगे। हरियाणा कौशल रोजगार निगम के कर्मचारियों ने भी हड़ताल का समर्थन किया है।
विज्ञापन

ऐसे में बिजली आपूर्ति व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका है। खासकर बिजली फाल्ट आने पर उसे ठीक करवाने में उपभोक्ताओं को परेशानी हो सकती है। जिले में बिजली निगम की फतेहाबाद और टोहाना दो डिविजन हैं। दोनों डिविजनों में करीब 7 लाख 65 हजार बिजली उपभोक्ता हैं। बिजली आपूर्ति व्यवस्था संभालने में स्थायी कर्मचारियों के साथ हरियाणा कौशल रोजगार निगम के कर्मचारी भी अहम भूमिका निभाते हैं।
जिले में बिजली निगम के करीब 821 स्थायी कर्मचारी हैं जबकि लगभग 635 कर्मचारी एचकेआरएन के तहत कार्यरत हैं। हड़ताल के दौरान एसडीओ, एक्सईएन, जेई, एएलएम, लाइनमैन और क्लेरिकल स्टाफ के भी धरने में शामिल रहने की संभावना है।
विज्ञापन

ऑल हरियाणा पावर कॉरपोरेशन वर्कर यूनियन के प्रधान अमित शर्मा ने बताया कि जिले के सभी कर्मचारी हड़ताल में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि कर्मचारी अपनी मांगों पर एकजुट हैं और तीनों दिन पूर्ण रूप से हड़ताल पर रहेंगे। कर्मचारियों का कहना है कि एग्री डिस्कॉम, स्मार्ट मीटर और बिजली निगम के निजीकरण से जुड़ी नीतियों का विरोध जारी रहेगा।

कर्मचारी की मांगें माने सरकार
बिजली निगम के कर्मचारियों का कहना है कि सरकार व दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण की ओर से बिजली क्षेत्र में एग्री डिस्कॉम की व्यवस्था लागू करने, स्मार्ट मीटर लगाने और निगमों के निजीकरण की दिशा में उठाए जा रहे कदमों से रोष है। इन्हीं मांगों और नीतियों के विरोध में प्रदेशभर में कर्मचारी हड़ताल कर रहे हैं। कर्मचारियों ने साफ किया है कि जब तक उनकी मांगों नहीं माना जाता तब तक आंदोलन जारी रखा जाएगा।

बिजली निगम ने नहीं की कोई वैकल्पिक व्यवस्था
हड़ताल को लेकर बिजली निगम की ओर से अभी तक कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई है। ऐसे में यदि किसी क्षेत्र में बिजली लाइन, ट्रांसफार्मर या अन्य तकनीकी फाल्ट आता है तो उसे दूर करने में समय लग सकता है। इससे उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि सामान्य बिजली आपूर्ति बनाए रखने के लिए निगम स्तर पर क्या व्यवस्था रहेगी, इस बारे में अधिकारियों की ओर से स्थिति स्पष्ट नहीं की गई है।
:: बिजली निगम के कर्मचारी 11 से 13 अगस्त के दौरान हड़ताल पर रहेंगे। फिलहाल हड़ताल की स्थिति की आंकलन नहीं किया गया है। ऐसे में अभी किसी भी प्रकार की कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई है।
विज्ञापन

- अशाेक कुमार, कार्यकारी अभिंयता, बिजली निगम, फतेहाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें