फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: रिफिल प्वाइंट पर कर्मी तैनात, गाड़ियों में पानी भरने में अब नहीं होगी देरी

Tue, 29 Apr 2025 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद के भट्टू रोड पर रिफिल प्वाइंट पर तैनात कर्मचारी साहिल। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फतेहाबाद। रबी सीजन के चलते जिले में लगातार आग लगने की घटनाएं हो रही है। ऐसे में भट्टू रोड पर स्थित जनस्वास्थ्य विभाग के गेट के पास बने अग्निशमन के रिफिल प्वाइंट पर कर्मचारी को तैनात किया गया है। ताकि किसी भी आपात स्थिति में गाड़ी में जल्द पानी भरा जा सके।
बता दें कि अग्निशमन की गाड़ियों में पानी भरने के लिए जनस्वास्थ्य विभाग के बाहर रिफिल प्वाइंट बनाया गया है। यहां पर लोग कई बार अपने वाहन खड़े कर जाते हैं। जिससे आपातकालीन स्थिति में पानी भरते समय देरी होती थी। पिछले करीब 10 दिनों में तीन से चार बार ऐसा हुआ है कि आपातकाल स्थिति में गाड़ी में पानी भरने की जगह नहीं मिली। ऐसे में अब अब कर्मचारी तैनात होने से राहत मिली है।
विज्ञापन

हालांकि इससे पहले विभाग की तरफ से रिफिल प्वाइंट पर वाहन चालकों को रोकने के लिए लोहे की जाली लगाई थी। कुछ ही महीनों के बाद यहां से जाली गायब हो गई थी। वहीं पिछले कई दिनों से अग्निशमन विभाग के कर्मचारी जनस्वास्थ्य विभाग से कर्मचारी को तैनात करने की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन

वाहनों चालकों को रोकने के लिए जन स्वास्थ्य विभाग से एक कर्मचारी काे तैनात करने की अपील की गई थी। इसके बाद यहां पर कर्मचारी को तैनात कर दिया गया है। ऐसे में अब अग्निशमन की गाड़ियों को पानी भरने के दौरान इंतजार नहीं करना होगा।

-चंद्रपाल, लीडिंग फायरमैन अग्निशमन विभाग, फतेहाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें