फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में बिजलीकर्मी 22 को करेंगे भूख हड़ताल

Thu, 15 Jan 2026 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। बिजली कर्मचारियों द्वारा ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में 22 जनवरी को एक्सईन कार्यालय पर भूख हड़ताल की जाएगी। इससे पूर्व 19 जनवरी को बिजली कर्मचारी डीसी कार्यालय पर प्रदर्शन कर 12 फरवरी को होने वाली हड़ताल का नोटिस देंगे। यह निर्णय ऑल हरियाणा पॉवर कॉरपोरेशन वर्कर्स यूनियन फतेहाबाद यूनिट की वीरवार को यूनियन कार्यालय में हुई बैठक में लिया गया।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता यूनिट प्रधान अमित शर्मा ने की व संचालन यूनिट सचिव रामनिवास शर्मा ने किया। बैठक में बिजली कर्मचारियों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। मीटिंग में जहां कर्मचारियों की मांगों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई वहीं आगामी आंदोलनों की तैयारियों को लेकर विचार-विमर्श हुआ।
सर्कल सचिव भूप सिंह व अमित शर्मा ने बताया कि सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा व अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर हाईकोर्ट के आदेश अनुसार कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, पुरानी पेंशन बहाल करने, पब्लिक सेक्टर को बचाने सहित अन्य मांगों को लेकर 12 फरवरी को राष्ट्रव्यापी हड़ताल की जाएगी। इस हड़ताल में बिजली कर्मचारी भी बढ़चढ़ कर भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें