फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: ऑनलाइन तबादला नीति के विरोध में बिजली कर्मियों ने की सांकेतिक भूख हड़ताल

Tue, 23 Dec 2025 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
नारेबाजी करते हुए कर्मचारी । 
विज्ञापन
रतिया। ऑनलाइन तबादला नीति के विरोध में ऑल हरियाणा पॉवर कार्पोरेशन वर्कर यूनियन के आह्वान पर मंगलवार को बिजली कर्मचारियों द्वारा 3 घंटे की सांकेतिक भूख हड़ताल की गई। इस भूख हड़ताल के दौरान कर्मचारियों ने हरियाणा सरकार की इस नीति के विरोध में प्रदर्शन करते हुए मुर्दाबाद के नारे लगाए और तबादला नीति को रद्द करने की मांग की।
विज्ञापन

आज की इस भूख हड़ताल की अध्यक्षता सिटी सब यूनिट के वरिष्ठ उपप्रधान सुनील कुमार ने की, जबकि संचालन सचिव प्रेम शर्मा ने किया। इस दौरान यूनिट के वरिष्ठ उपप्रधान मलकीत सिंह मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए। मुख्य वक्ता ने संबोधित करते हुए कहा कि निगम मैनेजमेंट द्वारा ऑनलाइन तबादला नीति को लागू किया गया है जो कि कर्मचारियों के हित में नहीं है। इस अवसर पर शेषनाथ, मनोज कामरा, रोहताश कुमार, विनोद कुमार, लक्ष्मण दास, जगतार सिंह, दीपक कुमार, रमन, सुरेंद्र कुमार व अन्य कर्मचारी भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें