टोहाना। 132 केवी सब-स्टेशन टोहाना पर डीसीडीबी बदलने के काम के चलते रविवार 15 नवंबर को सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक दो घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इस दौरान 132 केवी समैन-टोहाना लाइन पर निर्धारित शटडाउन लिया जाएगा।
विज्ञापन
शटडाउन से तीन 33 केवी फीडर टोहाना, दमकोरा व रैनवाली प्रभावित होंगे। इसके अलावा 11 केवी के 11 फीडर सिटी नंबर-1, सिटी नंबर-2, सिटी नंबर-4, सिटी नंबर-12, सिविल अस्पताल, कोर्ट कॉम्प्लेक्स, बंत सिंह पुन्नी, मेडिकल एन्क्लेव, पूरनमजरा एपी, लोहाखेड़ा एपी व नरवाना रोड एपी पर आपूर्ति ठप रहेगी।
एचवीपीएनएल ने उपभोक्ताओं से इस अवधि के लिए पहले से आवश्यक व्यवस्था करने की अपील की है। विभाग का कहना है कि काम समय पर पूरा करने का पूरा प्रयास किया जाएगा और काम पूरा होते ही बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। असुविधा के लिए खेद जताया गया है।