फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन पकड़ी 106 जगह बिजली चोरी, टीम ने 31 लाख रुपये का लगाया जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली निगम की विशेष टीमों ने शनिवार को दूसरे दिन जिले में 106 जगहों पर बिजली चोरी पकड़ी। इस दौरान उपभोक्ताओं पर 31 लाख 42 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। सबसे अधिक टोहाना डिविजन में 66 जगहों पर बिजली चोरी पाई गई। इसके अलावा फतेहाबाद डिविजन में 40 स्थानों पर बिजली चोरी मिली। बिजली निगम के एसई एसएस सांगवान के अनुसार इससे पहले शुक्रवार को 72 जगहों पर बिजली चोरी पकड़ी गई थी।
विज्ञापन

927 जगहों पर की गई चेकिंग
बिजली निगम की अलग-अलग टीमों ने सब डिविजन वाइज 927 जगहों पर चेकिंग की। इनमें से 106 स्थानों पर बिजली चोरी पकड़ी गई। टोहाना डिविजन में 554 जबकि फतेहाबाद डिविजन में 373 स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाया गया। फतेहाबाद डिविजन में बिजली चोरों पर 14 लाख 74 हजार रुपये जबकि टोहाना डिविजन में 16 लाख 68 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
सब डिविजन अनुसार पकड़ी गई चोरी
फतेहाबाद सिटी : 28
रतिया सिटी : 12
टोहाना सिटी : 29
सब अर्बन टोहाना : 9
जाखल : 4
उकलाना : 18
भूना : 6
कोट
शनिवार को फतेहाबाद सर्कल में 106 स्थानों पर बिजली चोरी पकड़ी गई है। लोड के अनुसार बिजली चोरी करने वालों पर 31 लाख 42 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएस सांगवान, एसई, फतेहाबाद सर्कल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें