फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: जिले में आज से सुबह 8 से शाम 6 बजे तक बंद रहेगी बिजली आपूर्ति

Wed, 02 Apr 2025 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिले में इन दिनों गेहूं की फसल पककर तैयार हो चुकी है। ऐसे में गेहूं के सीजन को देखते हुए बिजली निगम ने वीरवार से दिन के समय ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बंद करने का निर्णय लिया है, ताकि गेहूं की फसल में होने वाली आग की घटना रोकी जा सके। इसके लिए रोज सुबह आठ बजे से शाम छह बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।
विज्ञापन


गर्मियों के दिनों में बिजली खपत बढ़ने और बिजली के तारों के आपस में टकरा जाते हैं, तो उनसे निकलने वाली चिंगारी खेत में खड़ी फसल को जलाकर राख कर देती है। इसी कारण गेहूं की फसल में हर साल आग की घटनाएं होती हैं। इसी कारण बिजली निगम ने तीन अप्रैल से कटाई के सीजन में दिन में बिजली बंद रखने का निर्णय लिया है। अर्धशहरी क्षेत्र की 23 कॉलोनियों में मोहल्लों में बुधवार से दिन के समय में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।


गेहूं की फसल को आग से बचाने के लिए सुबह आठ बजे से शाम छह बजे तक गांवों के लिए बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। किसानों से अपील है कि खेतों में ट्रांसफार्मर के आसपास सूखी घास या गेहूं की फसल कटाई करके न रखें। कटौती के दौरान व्यवस्था बनाए रखने के लिए बिजली निगम का सहयोग करें। - संदीप मेहता, कार्यकारी अभियंता, बिजली निगम, फतेहाबाद।
विज्ञापन



पेयजल आपूर्ति का भी बदलेगा समय

बिजली आपूर्ति बंद रहने के कारण पेयजल की आपूर्ति पर भी असर पड़ेगा। बिजली न होने के कारण पानी की आपूर्ति प्रभावित होगी। ऐसे में जनस्वास्थ्य विभाग पानी आपूर्ति का नया समय जारी करेगा। जनस्वास्थ्य विभाग के एसडीओ भागीरथ का कहना है कि सुबह आठ बजे से पहले पानी पहुंचाने की योजना है। शाम को भी छह बजे के बाद ही पानी की आपूर्ति की जाएगी। ऐसे में लोगों से भी अपील है संयम बनाकर रखें।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें