फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: फतेहाबाद हलके के 42 गांवों में आज से 12 घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

विज्ञापन
फतेहाबाद में गेहूं के खेत के ऊपर से गुजर रहे बिजली के तार
विज्ञापन
फतेहाबाद। गेहूं कटाई के सीजन को देखते हुए फतेहाबाद क्षेत्र के 42 गांवों में शनिवार से दिन के समय 12 घंटे बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। यानि ग्रामीण क्षेत्रों में ट्यूबवेल व गांवों में बिजली की सप्लाई बंद रहेगी। पानी की सप्लाई के लिए अलग-अलग अंतराल में 2 घंटे ही बिजली की आपूर्ति मिलेगी।
विज्ञापन

किसानों की रबी की फसल गेहूं पककर तैयार हो चुकी है और अगले सप्ताह गेहूं की अगैती फसल की कटाई भी आरंभ हो जाएगी। फतेहाबाद बिजली निगम ग्रामीण सर्कल के पास अभी से ही कई गांवों के सरपंचों के फोन आने आरंभ हो गए हैं और गेहूं की कटाई को देखते हुए उन्होंने बिजली बंद करने की मांग शुरू कर दी थी। बिजली निगम के ग्रामीण सर्कल एसडीओ ने इसके लिए शेड्यूल तैयार करके मुख्यालय को भेजा था। अब शनिवार से फतेहाबाद ग्रामीण बिजली निगम सर्कल से जुड़े 42 गांवों में दिन के समय बिजली की कटौती की जाएगी। बिजली निगम के अनुसार, गेहूं के पकने के बाद तारों में स्पार्किंग व तेज हवाएं चलने से तारों के आपस के मिलने से उठने वाली चिंगारियों से गेहूं की फसल में आग लगने का खतरा बना रहता है। फसलों के अलावा जनमानस के लिए भी यह नुकसानदायक हो सकता है। ऐसे में निगम ने गांवों में बिजली कटौती का शेड्यूल तैयार कर लिया है। दिन के समय बिजली वितरण नहीं होगा, केवल रात को ही गांवों में बिजली दी जाएगी।

निगम के अनुसार, फतेहाबाद बिजली निगम के ग्रामीण सर्कल से 42 गांव जुड़े हुए हैं। इन गांवों में सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक बिजली का वितरण नहीं होगा। इसके बाद ही बिजली दी जाएगी। वहीं गांवों में पेयजल आपूर्ति के लिए दोपहर 1 बजे से 2 बजे तथा रात को 7 बजे से 8 बजे वाटर वर्क्सों को बिजली आपूर्ति की जाएगी। निगम ने जन स्वास्थ्य विभाग को भी इस मामले में व्यवस्था सुनिश्चित करने का आग्रह किया है, ताकि गांवों में पेयजल संकट न आए।
विज्ञापन

कोट


बिजली निगम ने गेहूं कटाई को देखते हुए बिजली कटौती का शेड्यूल जारी कर दिया है। यह शेड्यूल शनिवार से आरंभ हो जाएगा और गेहूं कटाई तक चलेगा। पेयजल के लिए दो घंटे अलग-अलग समय पर बिजली की आपूर्ति दी जाएगी।
विज्ञापन

-मनदीप सिंह, एसडीओ, बिजली निगम, ग्रामीण सर्कल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें