फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: शहर में चार घंटे बंद रही बिजली आपूर्ति

Sun, 08 Mar 2026 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
शहर के बाई पास पर जारी बिजली का मरम्मतकार्य। संवाद - फोटो : संवाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। गर्मी के सीजन में अघोषित बिजली कटों से बचाव के लिए दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम ने रविवार को व्यापक मरम्मत अभियान चलाया। इस अभियान के दौरान शहर के मॉडल टाउन, योग नगर, भाटिया कॉलोनी, सुंदर नगर, तहसील चौक, थाना रोड, धर्मशाला रोड, जवाहर चौक, एसबीआई रोड, सिरसा रोड, नागरिक अस्पताल और रतिया चुंगी क्षेत्र में सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक बिजली सप्लाई बंद रही।
विज्ञापन


निगम के अधिकारियों ने बताया कि गर्मियों में लोड बढ़ने से अक्सर लाइनों में फाल्ट और ट्रांसफार्मर जलने जैसी समस्याएं सामने आती हैं। इन समस्याओं को रोकने के लिए रविवार को अवकाश का दिन चुना गया और मरम्मत कार्य को प्राथमिकता दी गई। इस दौरान जर्जर तार बदले गए, ढीली लाइनों को कसा गया और ट्रांसफार्मरों की संपूर्ण सर्विस की गई।

अधिकारियों का कहना है कि इस चार घंटे की कटौती से आगामी दिनों में शहरवासियों को ट्रिपिंग और अघोषित कटों से काफी हद तक राहत मिलेगी। निगम ने लोगों से अपील की कि मरम्मत के दौरान असुविधा होने पर धैर्य बनाए रखें और आवश्यक कार्य समय के अनुसार समायोजित करें।
विज्ञापन






अस्पताल में जनरेटर का सहारा



बिजली गुल रहने के कारण सबसे ज्यादा असर हॉटलाइन सेवाओं पर भी पड़ा। बिजली बंद होने के कारण शहर के नागरिक अस्पताल की हॉटलाइन सेवा भी प्रभावित रही। हालांकि, स्वास्थ्य सेवाओं में कोई बाधा न आए, इसके लिए अस्पताल प्रशासन ने तुरंत जनरेटर का सहारा लिया।





आम जनजीवन पर असर



रविवार का दिन होने के कारण लोग घरों में थे, ऐसे में चार घंटे बिजली बंद रहने से दैनिक कार्यों में कुछ देरी जरूर हुई। विशेषकर घरेलू कामकाज और पेयजल आपूर्ति पर इसका आंशिक असर देखने को मिला। दोपहर 12 बजे के बाद जैसे ही बिजली सुचारू हुई, लोगों ने राहत की सांस ली।

-



:: बिजली कटौती को लेकर निगम की ओर से एक दिन पहले ही सूचना जारी कर दी गई थी ताकि अपने जरूरी काम निपटा लें। उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली उपलब्ध करवाने के लिए मरम्मत कार्य शुरू किया गया है।
विज्ञापन


-रविंद्र, एसडीओ, शहरी उपमंडल, फतेहाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें