फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: अभियान के तहत अब तक 90 कुत्ते पकड़े

Sun, 08 Mar 2026 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
रतिया में आवारा कुत्तों को पकड़ती टीम स्त्रोत नगर परिषद
विज्ञापन
रतिया। शहर में बढ़ते आवारा कुत्तों के आतंक से निजात दिलाने के लिए नगर पालिका की ओर से चलाए जा रहे अभियान के तहत कुत्तों को पकड़कर नवनिर्मित डॉग शेल्टर होम में भेजा जा रहा है। टीम ने शहर के विभिन्न वार्डों से 20 आवारा कुत्तों को पकड़ा। इस ताजा कार्रवाई के साथ ही अब तक शहर से 90 आवारा कुत्तों को रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया जा चुका है।
विज्ञापन


नगर पालिका के सेनेटरी इंस्पेक्टर ओंकार सिंह ने बताया कि सरकार के निर्देशों पर हमने शेल्टर होम तैयार किया है। हमारा उद्देश्य शहरवासियों को कुत्तों के काटने के डर से मुक्त करना और साथ ही इन बेजुबानों को एक सुरक्षित ठिकाना और चिकित्सा सहायता प्रदान करना है। स्थानीय लोगों की सुरक्षा और बेसहारा पशुओं के प्रबंधन के लिए बुढलाड़ा रोड पर एक डॉग शेल्टर होम का निर्माण किया गया है।

पकड़े गए सभी कुत्तों को इसी शेल्टर में शिफ्ट किया जा रहा है, ताकि वे राहगीरों या बच्चों के लिए खतरा न बनें। प्रशासन के अनुसार अभियान के दौरान पकड़े गए जो कुत्ते घायल हैं या किसी बीमारी से ग्रसित हैं, ठेकेदार द्वारा उनका उचित उपचार सुनिश्चित किया जाएगा। रेबीज के खतरे को खत्म करने के लिए सभी कुत्तों को एंटी-रेबीज इंजेक्शन लगाए जा रहे हैं। सेनेटरी इंस्पेक्टर के अनुसार, यह अभियान आने वाले दिनों में भी जारी रहेगा ताकि शहर के सभी सार्वजनिक स्थलों को सुरक्षित बनाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें