फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: किसानों की सुविधा के लिए बिजली निगम बनाएगा चार नए एपी फीडर

Thu, 26 Jun 2025 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
रतिया। क्षेत्र के विभिन्न गांवों में ओवरलोड की समस्या को खत्म कर किसानों को पर्याप्त बिजली सप्लाई देने के लिए निगम जल्द ही चार नए एपी फीडर बनाएगा। इनको बनाने की मंजूरी मिल चुकी है और टेंडर प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी है।
विज्ञापन

इन फीडरों के बनने से ट्यूबवेलों को निर्बाध बिजली उपलबध होगी। बिजली निगम के ग्रामीण उपमंडल अधिकारी अशोक पानू ने बताया कि रतिया क्षेत्र में कुछ एपी फीडरों पर अधिक लोड के चलते समस्या बनी हुई थी। इससे किसानों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ओवरलोड के चलते फीडरों पर बिजली कट लगने के साथ कोई न कोई खराबी होती रहती थी।
ऐसे में निगम ने इस समस्या को दूर करने के लिए रतिया के अलग-अलग क्षेत्रों जिसमें अलीकां के 33 केवी सबस्टेशन से मलवाला एपी फीडर, रोजांवाली के 33 केवी स्टेशन से ब्राह्मणवाला एपी फीडर, लालवास के 33 केवी सब स्टेशन से कलोठा एपी फीडर व रतिया के 132 केवी सबस्टेशन से निकलने वाले मढ़ एपी फीडर को रत्ताखेड़ा के 33 केवी सब स्टेशन से जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन

अशोक पानू ने बताया कि इन चार नए फीडरों को बनाने के लिए उच्चाधिकारियों को प्रस्ताव भेजा गया था। इसे मंजूरी मिलने के बाद टेंडर हो चुके हैं। इन चार फीडरों के चालू होने के बाद किसानों को बिना किसी परेशानी के पूरी बिजली मिल पाएगी। उन्होंने बताया कि चारों नए फीडर चालू होने के बाद ओवरलोड की समस्या खत्म होने से किसानों को पर्याप्त बिजली मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें