फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: बिजली निगम ने 11 उपकेंद्र का निर्माण किया शुरू, आपूर्ति में होगा सुधार

Wed, 01 Jan 2025 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। साल 2025 में उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली उपलब्ध करवाने के लिए बिजली निगम प्रबंधन की ओर से विकास कार्य लगातार जारी हैं। जिले में 33 केवी के 11 नए उपकेंद्र बनाने का काम जारी है। इन उपकेंद्रों के निर्माण कार्य पर 38 करोड़ 66 लाख रुपये की लागत आएगी।
विज्ञापन

सभी नए उपकेंद्रों को मार्च 2025 तक शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है। इन उपकेंद्रों से जिले के 70 गांवों के बिजली उपभोक्ताओं को फायदा मिलेगा। उपकेंद्र बनने के बाद कम वोल्टेज की बिजली आने संबंधी समस्या नहीं रहेगी। वहीं बिजली कर्मचारियों को तकनीकी खराबी आने पर फाल्ट पता लगाना आसान हो जाएगा। अक्सर बिजली लाइन में खराबी होने पर पूरे क्षेत्र की आपूर्ति बंद करनी पड़ती है, लेकिन उपकेंद्र बनने के बाद केवल उसी क्षेत्र की बिजली प्रभावित होगी, जिसमें खराबी आई हो।
बता दें कि जिले के कई गांव ऐसे हैं, जिनकी दूरी बिजलीघर से ज्यादा है। इस कारण उन गांवों में बिजली लो वोल्टेज रहती है। इसको लेकर हरियाणा सरकार ने जगमग योजना के तहत नए उपकेंद्र बनाने का निर्णय लिया था।
विज्ञापन


इन गांवों में बन रहे हैं उपकेंद्र
फतेहाबाद डिविजन के तहत आने वाले गांव माजरा, नकटा, बाड़ा, जाखनदादी, झेलनियां, ढांड, म्योंद कलां, एमपी रोही, हसंगा, दौलतपुर व उकलाना में नए बिजलीघरों का निर्माण कार्य जारी है। इसमें से 60 फीसदी तक का काम पूरा कर लिया गया है। उपकेंद्रों में माजरा और नकटा में 12.5 एमवीए का ट्रांसफार्मर लगाया जाएगा। शेष 9 उपकेंद्रों पर 10 एमवीए का ट्रांसफार्मर लगाए जाने हैं।


सात उपकेंद्रों की बढ़ाई क्षमता
गांव रोझावाली के बिजलीघर की क्षमता को 10 एमवीए से बढ़ाकर 22.5 एमवीए, रतिया बिजलीघर को 20 एमवीए से 30 एमवीए और धेहड़ बोसवाल को 20 एमवीए से बढ़ाकर 30 एमवीए कर दिया है। वहीं, गांव दरियापुर के बिजलीघर को 20 एमवीए से बढ़ाकर 28, हांसपुर को 10 एमवीए से 22.5 और तेलीवाड़ा 14.3 एमवीए से 18 एमवीए करने का काम अभी जारी है। इन पर 14.71 करोड़ रुपये की लागत आएगी।

कम वोल्टेज और बिजली आपूर्ति की लाइनों को छोटा करने के लिए जिले में 11 नए 33 केवी उपकेंद्र का निर्माण कार्य चल रहा है। इनमें उकलाना उपकेंद्र का काम पूरा हो गया है। शेष 10 का काम मार्च महीने तक पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

- वरुण मेहता, एसडीओ (कंस्ट्रक्शन विंग), डीएचबीवीएन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें