फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: पांच हजार से अधिक बिल बकाया होने पर कटेगा बिजली कनेक्शन

Thu, 04 Dec 2025 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद में ​स्थित शहरी उपमंडल  बिजली निगम का कार्यालय। संवाद - फोटो : महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज में लगी खादी ग्रामोद्योग प्रदर्शनी।
विज्ञापन
फतेहाबाद। बिजली निगम ने बकाया बिलों की वसूली के कवायद शुरू कर दी है। निगम ने 5,000 रुपये से अधिक का बकाया बिल रखने वाले उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटने शुरू किए हैं। निगम अभी तक 50 के लगभग कनेक्शन काट चुका है। वहीं निगम की इस कार्रवाई के बाद लगभग 250 उपभोक्ताओं ने बकाया बिल की राशि जमा करवाई है।
विज्ञापन

निगम का यह अभियान तब तक जारी रहेगा जब तक बकाया राशि की वसूल पूरी तरह से नहीं हो जाती। शहर में 1,644 उपभोक्ता ऐसे हैं, जिन्होंने 5,000 रुपये से अधिक की राशि लंबित रखी हुई है। इन सभी उपभोक्ताओं पर 1.78 करोड़ रुपये का बिजली बिल बकाया है। राजस्व में इस भारी कमी को देखते हुए, बिजली निगम ने तत्काल प्रभाव से इन सभी उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटने का निर्णय लिया गया है।
बिजली निगम की ओर से इन उपभोक्ताओं को बिल जमा करने के लिए कई बार नोटिस दिए गए थे, लेकिन बार-बार हिदायत देने के बावजूद उन्होंने बिल जमा नहीं किया, जिसके चलते कनेक्शन काटे गए हैं। निगम के शहरी उपमंडल के शहरी एसडीओ रविंद्र ने बताया कि बकाया बिल के बिना किसी देरी के अपना बकाया बिजली बिल तुरंत जमा करवा दें।
विज्ञापन

यदि उपभोक्ताओं ने जल्द ही अपना बकाया बिल जमा नहीं किया, तो उनके खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई भी की जा सकती है। इसके साथ ही, कनेक्शन बहाली में उन्हें न केवल पूरी बकाया राशि, बल्कि जुर्माना भी भरना होगा। उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे समय पर बिल का भुगतान करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें