फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: बिजली निगम की चूक...चोरी किसी और ने की, 1.13 लाख का जुर्माना दूसरे के खाते में जुड़ा, उपभोक्ता फोरम में लगाई न्याय की गुहार

Wed, 04 Nov 2026 10:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
जाखल। बिजली निगम का नया कारनामा सामने आया है। दूसरे व्यक्ति के खिलाफ दर्ज बिजली चोरी के मामले का 1.13 लाख रुपये का जुर्माना एक अन्य उपभोक्ता के बिजली खाते में जोड़ दिया। उपभोक्ता का आरोप है कि निगम कार्यालय के बार-बार चक्कर काटने और अधिकारियों के निर्देश के बावजूद राहत नहीं मिली। आखिरकार उपभोक्ता ने जिला उपभोक्ता फोरम फतेहाबाद में शिकायत देकर न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता के अनुसार उसके स्वर्गीय पिता के नाम पर पिछले करीब 25 वर्षों से बिजली कनेक्शन चल रहा है। परिवार नियमित रूप से बिजली बिलों का भुगतान करता आ रहा है। करीब 3-4 महीने पहले निगम कर्मचारियों ने घर पर एक नोटिस दिया था। उस समय वह शहर से बाहर था और परिवार के सदस्यों को नोटिस की गंभीरता का पता नहीं चला। इसके बाद अचानक बिजली खाते में 1,13,208 रुपये की जुर्माना राशि जोड़ दी गई।
शिकायत में आरोप लगाया गया है कि यह जुर्माना संदीप कुमार नामक व्यक्ति के खिलाफ दर्ज बिजली चोरी के मामले से संबंधित है। शिकायतकर्ता का कहना है कि उसका संदीप कुमार के बिजली कनेक्शन से कोई संबंध नहीं है।
विज्ञापन

एक्सईएन के निर्देश भी बेअसर
उपभोक्ता का आरोप है कि वह कई बार जाखल बिजली निगम कार्यालय के चक्कर काट चुका है। कभी उसे एसडीओ कार्यालय तो कभी सीए के पास भेज दिया जाता है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। टोहाना स्थित एक्सईएन कार्यालय में भी दो बार शिकायत दी। उसके मुताबिक, एक्सईएन ने जाखल एसडीओ को मामले की जांच कर गलत जुर्माना हटाने के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद खाते से राशि नहीं हटाई गई।
मीटर उखाड़ने की धमकी देने का आरोप
शिकायतकर्ता ने एसडीओ पर लिखित आवेदन पर हस्ताक्षर करने से इनकार करने का आरोप लगाया है। साथ ही, उसके बेटे को बिजली मीटर उखाड़ने की धमकी देने की बात भी शिकायत में कही गई है। उपभोक्ता का कहना है कि इस पूरी प्रक्रिया से उसका परिवार मानसिक परेशानी झेल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें