स्कूल बस में काफी बच्चे सवार थे। ग्रामीणों ने मामले में विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है। जानकारी के अनुसार सुबह एक निजी स्कूल की बस बच्चे लेकर स्कूल में आ रही थी।
गांव के पास मोड़ पर लगे बिजली के ट्रांसफार्मर से अचानक भिड़ंत हो गई। जिससे ट्रांसफार्मर के दोनों पोल टूटकर बस के ऊपर गिर गए। संयोगवश उस समय बिजली बंद थी।
हादसे के दौरान बस में कई बच्चे सवार थे। अगर बिजली चालू होती तो बड़ा हादसा हो सकता था। ग्रामीणों ने घटना की सूचना बिजली विभाग के कर्मियों दी। जेसीबी की सहायता से ट्रांसफार्मर को नीचे उतारकर बस को निकाला गया।
इस दौरान ग्रामीण वेद ने बताया कि बिजली के पोल सड़क के बिल्कुल नुक्कड़ पर लगे हुए हैं। जिस कारण वाहन चालक को सड़क बंद होने के कारण अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।
इससे पूर्व भी कई बार हादसे हो चुके हैं। पोल को हटाने को लेकर गांव की पंचायत द्वारा दो बार रेजुलेशन भी डाला जा चुका है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विभाग के एक्सईन आर एस सभ्रवाल ने बताया कि इस बारे में उनके पास कोई भी शिकायत नहीं आई है। शिकायत आने पर ट्रांसफार्मर को अन्य स्थान पर रखने के लिए विचार किया जाएगा।