फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में काम करते समय करंट लगने से किसान की मौत

विज्ञापन
जाखल के गांव तलवाड़ा में करंट लगने से हुई किसान की मौत पर जांच करती पुलिस। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
जाखल। गांव तलवाड़ा के एक किसान की खेत में काम करते समय करंट लगने से मौत हो गई। मृतक 42 वर्षीय बलकार सिंह पुत्र महेंद्र सिंह बुधवार को खेत में धान कटाई के लिए बिजली बंद कर रहा था। जिस दौरान ट्रांसफार्मर से लगे करंट के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों व ग्राम पंचायत सहित बिजली निगम कर्मचारी एवं पुलिस मौके पर पहुंच गई। घटना की जांच कर शव को कब्जे में ले लिया गया है। जिसका कल पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
विज्ञापन

गांव तलवाड़ा सरपंच प्रतिनिधि प्रदीप शर्मा दीपा ने बताया कि गांववासी 42 वर्षीय युवक बलकार सिंह पुत्र महेंद्र सिंह बुधवार को दोपहर बाद अपने खेत में काम कर रहा था। धान कटाई के लिए वह खेत में लगे ट्रांसफार्मर का स्विच ऑफ करने के लिए गया तो उसी दौरान उसे वहां पर बिजली का करंट लग गया। करंट का झटका लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आसपास काम कर रहे अन्य किसानों ने जब बलकार सिंह को करंट लगा देखा तो इसकी सूचना तुरंत बिजली घर में दी गई व बिजली की आपूर्ति को बंद करा दिया गया। थाना प्रभारी अवतार सिंह ने कहा कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच की है। जांच में करंट लगने से युवक की मौत होना बताया गया है। मृतक के पिता के बयान ले लिए गए हैं। जिसके आधार पर इत्तेफाकिया मौत के तहत मामला दर्ज पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें