फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: युवा अग्रवाल सभा की नई कार्यकारिणी के लिए चुनाव 2 जनवरी को

विज्ञापन
विज्ञापन
टोहाना। युवा अग्राल सभा की वार्षिक बैठक शनिवार को संगठन के कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में नियमानुसार 45 वर्ष की आयु पूरी कर चुके छह सदस्यों सतिन्द्र गोयल, विनित सिंगला, जितेन्द्र बंसल, विजय बंसल और संजय जैन को सम्मानित किया गया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। बैठक में पूर्व प्रधान त्रिलोक सिंगला ने कार्यकारिणी को भंग करने के लिए पूरी टीम के साथ त्यागपत्र सौंपा।
विज्ञापन

नई कार्यकारिणी गठन के लिए पांच सदस्यीय चुनाव कमेटी बनाई गई, जिसमें अमित जैन, एडवोकेट निशांत जैन, गजेश अग्रवाल, विकास सिंगला और सोहन सिंगला शामिल हैं। ये सदस्य 2 जनवरी को चुनाव संपन्न कराएंगे। आगामी कार्यकारिणी के लिए प्रधान पद के लिए गौरव बंसल और अमन सिंगला, उपप्रधान पद के लिए उज्जवल जैन और अमरीक गोयल ने आवेदन किया। वहीं सचिव पद पर गौरव जैन और कोषाध्यक्ष पद पर मनीष गोयल को सर्वसम्मति से मनोनीत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें