फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना ः अब 17 अप्रैल को होंगे बार एसोसिएशन के चुनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना वायरस के चलते तीन अप्रैल को होने वाले बार चुनाव अब 17 अप्रैल को होंगे। यह जानकारी देते हुए चुनाव कमेटी के मुख्य चुनाव अधिकारी एडवोकेट खजान सिंह कचूरा, चुनाव अधिकारी प्रशांत शर्मा, संजीव रंग, संजीव टांटिया, एसएस थिंद ने बताया कि पंजाब एंड हरियाणा बार काउंसिल से मिले दिशा-निर्देशों के तहत अब बार चुनाव के लिए मतदान 17 अप्रैल को होगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि नामांकन पत्रों का कार्यक्रम निर्धारित तय समय पर ही होगा। नामांकन पत्र के आज दूसरे दिन वर्तमान प्रधान विनय शर्मा व पूर्व जिला न्यायवादी राजेंद्र कुकरेजा ने अपना नामांकन पत्र चुनाव कमेटी को सौंपा। वहीं वित्त सचिव के लिए अजय बैनीवाल, वीएस संधू ने भी अपना नामांकन पत्र भरा। उपप्रधान पद के लिए दयानंद ने अपना नामांकन पत्र चुनाव कमेटी को सौंपा। इससे पूर्व वर्तमान सचिव रोहताश बिश्नोई और उपप्रधान पद के लिए सुशील जग्गा अपने नामांकन पत्र दाखिल कर चुके है। इस मौके पर अनेक अधिवक्ता मौजूद थे। 18 मार्च को नामांकन पत्रों की अंतिम तिथि है।
इसके अलावा कोरोना संकट के चलते जिला एवं सत्र न्यायालय और उसके तहत आने वाली निचली अदालतों में 31 मार्च तक वर्क सस्पेंड रहेगा। यह जानकारी देते हुए जिला बार एसोसिएशन के प्रधान विनय शर्मा व सचिव रोहताश बिश्नोई ने बताया कि वर्क सस्पेंड कोरोना वायरस की वजह से ऐतिहात के तौर पर किया गया है। वर्क सस्पेंड का फैसला पंजाब एंड हरियाणा बार काउंसिल ने सोमवार को अपनी एक विशेष बैठक में किया। उन्होंने बताया कि वकील आपात मामलों में ही अदालतों में पेश होंगे। दूसरे मामलों में अदालत से अगली तारीख पेशी मिल जाएगी। वहीं, रतिया व टोहाना अदालतों में भी 31 मार्च तक वर्क सस्पेंड रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें