फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: पेंशन न मिलने से परेशान बुजुर्गों ने प्रदर्शन कर रोष जताया

Thu, 26 Feb 2026 10:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
पेंशन संबं​धित समस्या को लेकर जानकारी देते बुजुर्ग। संवाद - फोटो : संवाद
विज्ञापन
टोहाना। पेंशन न मिलने के कारण बुजुर्गों को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस वजह से बुजुर्गों ने प्रदेश सरकार, डीसी और एडीसी के खिलाफ नारेबाजी कर रोष व्यक्त किया। उन्होंने मांग की कि पेंशन समय पर जारी की जाए ताकि उनका जीवन यापन सहज हो सके।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी मंजू रानी ने बताया कि तीन महीने से लगातार पेंशन के लिए प्रयास कर रही हैं, लेकिन किसी भी स्तर पर सुनवाई नहीं हो रही। उन्होंने कहा कि टीवी पर रोजाना मुख्यमंत्री के पेंशन वितरण की खबरें आती हैं, लेकिन उनकी समस्याओं पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा।
महिला संतोष ने बताया कि उनकी उम्र 72 साल हो चुकी है और उन्हें हार्ट अटैक की बीमारी है। तीन महीने से पेंशन न मिलने के कारण दवा लेने और स्वास्थ्य बनाए रखने में कठिनाई हो रही है। उन्होंने कहा कि यदि सरकार पेंशन जारी नहीं कर सकती तो उन्हें मनरेगा में काम दिलाया जाए ताकि अपना गुजारा कर सकें। स्थानीय बुजुर्गों का कहना है कि पार्षद कार्यालय तक पेंशन की शिकायत लेकर जाते हैं, लेकिन सुनवाई नहीं होती।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें