फतेहाबाद में महिला को कोरोना से बचाव का टीका लगाते हुए।
- फोटो : Fatehabad
स्वास्थ्य विभाग ने स्वास्थ्यकर्मियों और फ्रंटलाइन वर्कर्स का कोरोना टीकाकरण के लिए पंजीकरण बंद कर दिया है। अब 45 साल से नीचे के इन लोगों को प्रोफार्मा भरना होगा, जिसमें बताना होगा कि वह कौन से विभाग में कार्यरत है, इसके अलावा विभागाध्यक्ष के प्रोफार्मा पर हस्ताक्षर भर करवाने होंगे। स्वास्थ्य विभाग ने फर्जीवाड़ा रोकने के लिए ये कदम उठाया है। कई जगहों से शिकायतें आ रही थी कि कम उम्र के लोगों को भी टीका लगाया जा रहा है। इधर मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की तरफ से 75 सेंटरों पर टीकाकरण सेशन लगाए गए। यहां पर 2402 लोगों को वैक्सीन की पहली और 81 लोगों को दूसरी डोज लगाई गई।
बुजुर्गों को दूसरी डोज लगनी हुई शुरू
स्वास्थ्य विभाग ने बुजुर्गों को वैक्सीन की दूसरी डोज लगानी शुरू कर दी है। मंगलवार से इसकी शुरूआत की गई है। टीकाकरण सेशन में 45 से 60 साल तक 1438 लोगों ने पहली और 23 लोगों दूसरी डोज लगवाई, 60 साल से ऊपर के 963 लोगों ने पहली और 42 लोगों ने दूसरी डोज लगवाई।
तीन हजार कोवैक्सीन तथा 20 हजार कोविशिल्ड हुई अलॉट
स्वास्थ्य विभाग ने आखिरकार कोवैक्सीन की तीन हजार डोज अलॉट कर दी है। बुधवार को वैक्सीन पहुंच जाएगी। इसके अलावा 20 हजार डोज कोविशिल्ड वैक्सीन की भी अलॉट हुई है। कोवैक्सीन की अभी तक आठ हजार डोज मिली थी, जो कि खत्म हो गई। इसके चलते पहली डोज लगवाने वालों को दूसरी डोज नहीं लग पाई।
जिले में अब तक पहुंच चुकी वैक्सीन
वैक्सीन डोज
कोविशिल्ड - 63820
कोवैक्सीन - 8000
कोट
कोरोना टीकाकरण अभियान जारी है। सरकार के निर्देश के मुताबिक पात्र लोगों को ही वैक्सीन लगाई जा रही है। पात्रों से अपील है कि वह नजदीकी केंद्र पर जल्द से जल्द वैक्सीन लगवाएं।
- डॉ. सुनीता सोखी, जिला प्रतिरक्षक अधिकारी।