फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ साल की बच्ची और युवती मिली डेंगू पीड़ित

विज्ञापन
फतेहाबाद में डेंगू को लेकर सर्वे करते हुए कर्मचारी। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
फतेहाबाद। डेंगू का प्रकोप जिले में जारी है। बच्चे और युवा सबसे ज्यादा डेंगू की चपेट में आ रहे हैं। वीरवार को जिले में डेंगू के दो नए केस मिले हैं। जिले में डेंगू मरीजों की कुल संख्या 72 हो गई है। अभी फिलहाल दो मरीज अस्पताल में दाखिल हैं। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक फतेहाबाद के मातूराम कॉलोनी निवासी आठ वर्षीय बच्ची और गांव दरियापुर निवासी 24 वर्षीय युवती डेंगू पीड़ित मिली हैं।
विज्ञापन

बता दें कि डेंगू की चपेट में इस बार सबसे ज्यादा बच्चे और युवा आ रहे हैं। जिले में अब तक मिले 70 केसों में से 55 बच्चे और युवा शामिल हैं। अब तक स्वास्थ्य विभाग 808 डेंगू आशंकित मरीजों के सैंपल ले चुका है। हालांकि पिछले साल की तुलना में डेंगू की स्थिति कंट्रोल में है। पिछले साल 993 डेंगू पॉजिटिव मरीज मिले थे। वहीं स्वास्थ्य विभाग की टीमें डोर टू डोर सर्वे कर रही है।ं वीरवार को 3579 जगहों पर स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने सर्वे किया और आठ जगहों पर लारवा मिला है। अब तक 723897 जगहों पर विभाग की टीमें सर्वे कर चुकी है और 3132 जगहों पर लारवा मिल चुका है।
कोट
जिले में वीरवार को दो डेंगू पॉजिटिव मिले है। अब तक 72 डेंगू पॉजिटिव मिल चुके हैं। विभाग की टीमें लगातार डोर टू डोर सर्वे कर रही है। जहां डेंगू पॉजिटिव केस मिल रहे है वहां पर फॉगिंग भी करवाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. विष्णु मित्तल, जिला महामारी अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें