फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोवाक्सिन की आठ हजार डोज उपलब्ध, फिर भी नहीं लग रहा पहला टीका

विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में कोरोनारोधी वैक्सीन लगवाती महिला। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
जिले में बुधवार को दूसरे दिन लगातार कोरोना का नया केस नहीं मिला है। इसके अलावा न ही कोई संक्रमित स्वस्थ हुआ है। जिले में सक्रिय केसों की संख्या 12 रह गई है। स्वास्थ्य विभाग ने 1301 सैंपल लिए हैं, इसमें से 995 सैंपलों की अभी रिपोर्ट का इंतजार है।
विज्ञापन

राहत की बात यह है कि जाखल क्षेत्र में स्कूल से लिए गए सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। वहीं जिले में बुधवार को 2620 लोगों को कोरोनारोधी वैक्सीन लगाई गई है। जिले में कोवाक्सिन की करीब आठ हजार डोज का स्टॉक है लेकिन बावजूद इसके पहली डोज लगवाने वाले भटक रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग ने कोवाक्सिन की आठ हजार डोज दूसरी डोज लगवाने वाले पात्रों के लिए जारी की है। अधिकारियों का कहना है कि दूसरी डोज का स्टॉक पहली डोज लगाने में इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं।
जिले में ये हुआ टीकाकरण
पात्र टीकाकरण
स्वास्थ्यकर्मी 12
फ्रंटलाइन वर्कर्स 1
60 साल से ऊपर 191
45 से 59 साल 666
18 से 44 साल 1750
जिले में आज यहां होगा टीकाकरण
स्वास्थ्य विभाग की तरफ से नागरिक अस्पताल फतेहाबाद, अर्बन पीएचसी अशोक नगर, पॉलीक्लीनिक, नागरिक अस्पताल टोहाना, अर्बन पीएचसी टोहाना और रतिया, नागरिक अस्पताल रतिया, पीएचसी भिरड़ाना, सीएचसी भूना, झलनियां, पीएचसी एमपी रोही, सब सेंटर धांगड़, खजूरी, गांव बरसीन, सीएचसी भट्टूकलां, शेखुपुर, पीएचसी बनगांव, सीएचसी बड़ोपल, पीएचसी पीलीमंदोरी, पीएचसी कुलां, पीएचसी समैन, बलियांवाला, चंदड़कलां, चंदडख़ुर्द में कोरोना टीकाकरण होगा।
विज्ञापन

कोट
जिले में कोरोना टीकाकरण अभियान तेजी से चल रहा है। कोवाक्सिन की डोज आई है लेकिन वह दूसरी डोज के लिए है। जिन लोगों का दूसरी डोज लगवाने का समय आ गया है वह जल्द से जल्द लगवा लें।
विज्ञापन

- डॉ. सुनीता सोखी, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें