फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: क्रिकेट के क्वार्टर फाइनल में आठ टीमें पहुंचीं

Sun, 04 Jan 2026 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिला स्तरीय ग्रामीण क्रिकेट प्रतियोगिता में खिलाडिय़ों को प्रोत्साहित करते अतिथिगण। स्
विज्ञापन
फतेहाबाद। बहबलपुर के मुख्तियार सिंह मेमोरियल कॉलेज में 24 दिसंबर से चल रही जिलास्तरीय ग्रामीण क्रिकेट प्रतियोगिता अब अपने अंतिम दौर में प्रवेश कर गई है। यह प्रतियोगिता नौजवान भारत सभा के 100 वर्ष पूरे होने और शहीद ऊधम सिंह की जयंती के अवसर पर आयोजित की जा रही है। इस प्रतियोगिता में जिले भर से 32 ग्राम पंचायतों की टीमों ने भाग लिया।
विज्ञापन

जिला सचिव शाहनवाज एडवोकेट ने बताया कि इन 32 टीमों में से 8 ने क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई है। ये टीमें हैं भरपूर, खुंबर, अहलीसदर, रत्ताखेड़ा, नाढोडी, नंगथला, नन्हेडी, और धांगड़। अब ये टीमें पहले सेमीफाइनल और फिर फाइनल में प्रवेश करने के लिए आपस में भिड़ेंगी। राज्य कोषाध्यक्ष जितेंद्र ने कहा कि जनवादी नौजवान सभा शहीद-ए-आजम भगत सिंह के विचारों से प्रेरित है, और संगठन हमेशा युवाओं के मुद्दों, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के लिए संघर्ष करता रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें