फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: सीईटी परीक्षार्थियों के लिए आठ धर्मशालाएं आरक्षित

Wed, 23 Jul 2025 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिला प्रशासन ने संयुक्त पात्रता परीक्षा (सीईटी) देने अन्य जिलों से आने वाले परीक्षार्थियों के ठहराव की सुविधा के लिए जिले में 8 धर्मशालाएं आरक्षित की गई हैं।
विज्ञापन

इन धर्मशालाओं में बाहर से आने वाले परीक्षार्थियों को ठहरने की निशुल्क सुविधा प्रदान की जाएगी। सभी धर्मशालाओं का नाम, पता और नंबर साझा किया गया है ताकि परीक्षार्थी आसानी से अपने ठहराव स्थान तक पहुंच सकें। डीसी मनदीप कौर ने बताया कि यह पहल परीक्षार्थियों को सुरक्षित, सुलभ और व्यवस्थित आवास सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से की गई है। इससे वे परीक्षा के समय किसी भी प्रकार की असुविधा से बच सकें।
परीक्षार्थी फतेहाबाद बस स्टैंड के नजदीक अग्रवाल धर्मशाला में मोबाइल फोन 7015073735, बीएसएनएल एक्सचेंज के नजदीक बत्रा धर्मशाला में 9306502738 व 8059574315, फतेहाबाद बस स्टैंड के नजदीक श्रीराम सेवा समिति धर्मशाला 9812040596, धर्मशाला रोड स्थित अरोड़वंश धर्मशाला में मोबाइल फोन 9996021793, पुरानी तहसील चौक स्थित श्रीराम सेवा समिति चिल्ली वाली धर्मशाला में मोबाइल फोन 9466401480, भट्टू रोड स्थित गीता धर्मशाला में 9215566201, पुराना बस स्टैंड स्थित जाट धर्मशाला में 8708728888, जवाहर चौक स्थित श्री कृष्णा सेवा समिति धर्मशाला में मोबाइल फोन 8059512343 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें