फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ प्रभावी ढंग से पहुंचे

Sat, 27 Sep 2025 06:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
सतर्कता एवं निगरानी कमेटी की बैठक की अध्यक्षता करते एसडीएम आकाश शर्मा। स्रोत : सूचना विभाग
विज्ञापन
टोहाना । एसडीएम आकाश शर्मा की अध्यक्षता में शुक्रवार को लघु सचिवालय स्थित एसडीएम कार्यालय में उपमंडल स्तरीय सतर्कता एवं निगरानी समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए एसडीएम ने समाज कल्याण विभाग को निर्देश दिए कि योजनाओं के प्रति लोगों को अधिक से अधिक जागरूक करे, इसके लिए बैनर, प्रचार सामग्री और शिविर आयोजित किए जाएं ताकि समाज के जरूरतमंद व्यक्तियों तक लाभ समय पर पहुंच सके।
विज्ञापन


एसडीएम ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि अनुसूचित जाति/जनजाति पर अत्याचार से संबंधित मामलों में पीड़ित व्यक्तियों को समय पर आर्थिक सहायता उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ प्रभावी ढंग से पहुंचे। इसके लिए सभी विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें।
बैठक में पिछली बैठक में निर्धारित किए गए एजेंडा बिंदुओं की प्रगति की समीक्षा की गई। संबंधित विभागों द्वारा उठाए गए कदमों की विस्तृत जानकारी ली गई और जहां अपेक्षित सुधार है, वहां निर्देश दिए गए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि समाज में जागरूकता बढ़ाने के लिए समय-समय पर बैनर, पोस्टर तथा जनसंपर्क माध्यमों का प्रयोग किया जाए। उन्होंने पुलिस विभाग से कहा एससी/एसटी एक्ट के तहत दर्ज मामलों पर व्यक्ति के साथ किसी भी प्रकार का अत्याचार या दुर्व्यवहार होता है तो तुरंत प्रभाव से कार्रवाई सुनिश्चित करे। बैठक में डीएसपी उमेद सिंह और समाज कल्याण अधिकारी विजय सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें