फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: 386 स्कूलों में शिक्षा-दीक्षा पर्यवेक्षण कल, एक खंड की टीम दूसरे की जांचेगी योग्यता

विज्ञापन
फतेहाबाद में राजकीय प्राइमरी स्कूल
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिले के 386 प्राइमरी स्कूलों में विद्यार्थियों के शैक्षणिक स्तर को जांचने के लिए मंगलवार को एफएलएन (आधारभूत साक्षरता और संख्यात्मकता) के तहत शिक्षा-दीक्षा पर्यवेक्षण किया जा रहा है। जिले के एक खंड की टीम दूसरे खंड में जाकर विद्यार्थियों का शैक्षणिक स्तर को जांचेगी।
विज्ञापन


टीम सुबह प्रार्थना सभा से लेकर दोपहर छुट्टी होने तक स्कूल में रहेगी। इसके बाद ऑनलाइन ही रिपोर्ट निदेशालय को भेजी जाएगी। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय ने पर्यवेक्षण के लिए स्कूल प्रिंसिपल से लेकर एबीआरसी की डयूटी लगा दी है।

पहले शिक्षा विभाग एक जिले की टीम को दूसरे जिले में भेजकर पर्यवेक्षण करवाता था, लेकिन इस बार समय कम होने के चलते खंड स्तर पर डयूटी लगाई गई है। अधिकारियों की मानें तो पर्यवेक्षण के दौरान ऑनलाइन आई रिपोर्ट के आधार पर निदेशालय कार्रवाई करेगा। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले स्कूलों को सम्मानित भी किया जाएगा।
विज्ञापन


पर्यवेक्षण के लिए ये रहेगा शेड्यूल :

सुबह साढ़े 9 बजे से 10 बजे तक - प्रार्थना सभा का अवलोकन

सुबह 10 बजे से 10 बजकर 20 मिनट - अध्यापकों से कार्यक्रम बारे चर्चा

सुबह 10 बजकर 20 मिनट से 12 बजकर 30 मिनट - कक्षावार स्किल पासबुक का अवलोकन

दोपहर साढ़े 12 बजे से ढाई बजे तक : अध्यापकों के कक्षा में पढ़ाने के तरीके का अवलोकन

दोपहर ढाई बजे से 3 बजे तक - एसएमसी सदस्यों, सरपंचों के साथ चर्चा

दोपहर 3 बजे से 4 बजे तक - स्कूल स्टाफ के साथ चर्चा एवं रिपोर्ट लेखन

जिले के सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों की स्थिति

कक्षा विद्यार्थी

बालवाटिका 3811

पहली 4396

दूसरी 4302

तीसरी 6713

चौथी 8922

पांचवीं 9151

ये है जिले में सरकारी स्कूलों की स्थिति

खंड प्राइमरी

फतेहाबाद 104

भूना 52

भट्टूकलां 38

टोहाना 67

रतिया 92

जाखल 33

कुल 386

पर्यवेक्षण में जांचा जाएगा निपुण के लिए अध्यापक कितने गंभीर :

टीम स्कूलों में जांच के दौरान ये भी जांचेंगी कि निपुण हरियाणा के लिए शिक्षक कितने गंभीर हैं। अध्यापकों ने ऑफिशियल व्हाट्सअप एवं यूट्यूब के चैनल को सब्सक्राइब किया हुआ या नहीं है। शिक्षकों की डयूटी पूरी न या नहीं है। स्किल पासबुक, रजिस्टर कवर, स्कूल में ड्यूल डेस्क आदि को जांचा जाएगा।

-
एफएलएन के तहत शिक्षा-दीक्षा पर्यवेक्षण किया जा रहा है। इसके लिए तैयारी पूरी कर ली गई हैं। निरीक्षण के लिए संबंधित टीम की डयूटी लगा दी है। शेड्यूल के मुताबिक ही निरीक्षण करना होगा।

- धर्मपाल गोस्वामी, कोऑडिनेटर, एफएलएन।

-
जिले के 386 स्कूलों के लिए 417 शिक्षकों की डयूटी पर्यवेक्षण के लिए लगाई गई है। इसके अलावा अधिकारी भी मॉनिटरिंग करेंगे। शिक्षा विभाग निदेशालय ने शेड्यूल जारी कर रखा है। पर्यवेक्षण की ऑनलाइन रिपोर्ट निदेशालय को भेजी जानी है।
विज्ञापन

- वेद सिंह दहिया, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें