फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: शिक्षा विभाग कक्षा तीसरी तक के विद्यार्थियों का एप पर करेगा सावधिक आकलन

Tue, 24 Sep 2024 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद के प्राइमरी स्कूल में विद्या​र्थियों को पढ़ाते हुए ​शिक्षक - फोटो : दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम भिवानी।
विज्ञापन
फतेहाबाद। बालवाटिका से लेकर कक्षा तीसरी तक के विद्यार्थियों का शैक्षणिक स्तर क्या है। विद्यार्थी पर कितने अभ्यास कर जरूरत है। इसको लेकर शिक्षा विभाग निपुण हरियाणा कार्यक्रम के तहत सावधिक आकलन करने जा रहा है। ये कार्य मंगलवार से शुरू होगा।
विज्ञापन

इसको लेकर शिक्षा विभाग डेट शीट जारी कर चुका है। विषय हिंदी, अंग्रेजी और गणित का आकलन किया जाएगा। कक्षा चौथी और पांचवी के विद्यार्थियों की परीक्षा विधानसभा चुनाव के बाद होगी। शिक्षा विभाग के अधिकारियों की माने तो निपुण हरियाणा के तहत एक सत्र में तीन बार मूल्यांकन किया जाना है।
ये है डेट शीट
दिन कक्षा विषय
24 सितंबर पहली और दूसरी हिंदी
25 सितंबर तीन हिंदी
26 सितंबर एक व दो गणित
27 सितंबर तीन गणित
28 सितंबर एक और दो अंग्रेजी
30 सितंबर तीन अंग्रेजी
1 अक्तूबर बालवाटिका -
-
कक्षा विद्यार्थी
बालवाटिका 3811
पहली 4396
दूसरी 4302
तीसरी 6713
चौथी 8922
पांचवीं 9151
-
टीचर मोबाइल एप पर होगा आकलन
स्कूलों में शिक्षक बालवाटिका से लेकर कक्षा तीसरी तक के विद्यार्थियों का आकलन निपुण हरियाणा टीचर एप पर करेंगे। शिक्षकों को दिए गए टेबलेट पर एप चलाकर शिक्षक को एक-एक विद्यार्थी को बुलाकर मौखिक आकलन करना होगा। इससे पहले शिक्षकों को विद्यार्थियों को कक्षा में लिखित अभ्यास करवाना होगा।
विज्ञापन

-
अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं भी आज से शुरू
कक्षा छठी से लेकर 12वीं तक के विद्यार्थियों की लिखित परीक्षाएं मंगलवार से शुरू होने जा रही है। ये परीक्षाएं 8 अक्तूबर तक होंगी। परीक्षा का रिकॉर्ड ऑनलाइन किया जाएगा और पीटीएम होगी। विद्यार्थियों का रिपोर्ट कार्ड अभिभावकों के सामने रखा जाएगा।
-
निपुण हरियाणा मिशन एप के जरिये बालवाटिका से लेकर कक्षा तीसरी तक के विद्यार्थियों का हरियाणा निपुण टीचर एप पर आकलन किया जा रहा है। इसको लेकर स्कूल इंचार्ज को निर्देश जारी किए जा चुके हैं। आकलन से विद्यार्थियों का शैक्षणिक स्तर जांचा जाएगा।
विज्ञापन

- धर्मपाल गोस्वामी, जिला एफएलएन कॉ-आर्डिनेटर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें