फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद पहुंची ED की टीम: व्यापारी रमेश अरोड़ा के घर पर छापेमारी, फर्जी फर्म चलाने के मामले में जांच जारी

Tue, 09 Jul 2024 11:44 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)

सार

फतेहाबाद के एक व्यापारी के घर ईडी ने छापेमारी की है। जानकारी के अनुसार फर्जी फर्म चलाने के मामले में इसका नाम आ चुका है। पिछले पांच घंटे से अधिक समय से ईडी की टीम पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
व्यापारी के घर ईडी की रेड - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहाबाद के शिव नगर में व्यापारी रमेश अरोड़ा के घर मंगलवार सुबह ईडी की टीम ने दबिश दी है। सुबह 5.45 बजे ईडी की टीम में शामिल अधिकारी व कर्मचारी दो गाड़ियों में आए हैं। घर के अंदर मौजूद लोगों को बाहर नहीं आने दिया गया। बाहर पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। किसी को कुछ भी नहीं बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि रमेश अरोड़ा की सिरसा मंडी में दुकान है वहां भी रेड की गई है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार फर्जी फर्म चलाने के मामले में व्यापारी का नाम आ चुका है। फतेहाबाद में टीम को घर पर रमेश अरोड़ा और उसकी पत्नी व बेटी मिले। पिछले पांच घंटे से अधिक समय से ईडी की टीम पूछताछ कर रही है। घर के गेट पर पुलिसकर्मी तैनात हैं, जो किसी को न अंदर जाने दे रहे हैं और न ही बाहर आने दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें