फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: ई-उपचार सर्वर बंद, लाइनों में गर्भवती

Mon, 30 Mar 2026 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद में महिलाएं रजिस्ट्रेशन करवातीं हुईं।
विज्ञापन
फतेहाबाद। नागरिक अस्पताल में पिछले करीब 40 दिनों से ई-उपचार सर्वर बंद है। सोमवार को भी मरीजों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पर्ची बनवाने के लिए लंबी कतारें लग गईं जिनमें गर्भवती महिलाएं और वरिष्ठ नागरिक भी घंटों खड़े रहने को मजबूर दिखे। अस्पताल प्रशासन की ओर से वैकल्पिक व्यवस्था नहीं किए जाने से मरीजों में नाराजगी है।
विज्ञापन


सुबह से ही ओपीडी में मरीजों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी, लेकिन सर्वर बंद होने के कारण मैनुअल पर्ची बनाई जा रही है। स्थिति यह रही कि गर्भवती महिलाएं अपनी जांच के लिए लाइन में खड़ी रहीं। वरिष्ठ नागरिकों के लिए भी अलग से व्यवस्था नहीं है।




शिविर में हाई रिस्क प्रेगनेंसी हुई चिह्नित

सोमवार को अस्पताल में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत विशेष शिविर भी लगाया गया। शिविर में 70 गर्भवती महिलाओं की जांच की गई जिसमें 25 महिलाओं को उच्च जोखिम श्रेणी में चिह्नित किया गया। इन महिलाओं को आगे की निगरानी और उपचार के लिए विशेष निर्देश दिए गए हैं। अस्पताल प्रशासन के अनुसार, अब इस अभियान के तहत महीने में चार दिन शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि अधिक से अधिक गर्भवती महिलाओं को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें।
विज्ञापन




नागरिक अस्पताल में मरम्मत कार्य चल रहे हैं, इसके चलते ई-उपचार सर्वर बंद है। इसके चलते परेशानी हो रही है। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को जल्द शुरू करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन


-डॉ.बुधराम, सिविल सर्जन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें