फतेहाबाद में टैक्सी स्टैंड के पास मेडिकल स्टोर में रिकॉर्ड की जांच करते हुए अधिकारीसंवाद
फतेहाबाद। सिरसा रोड पर टैक्सी स्टैंड के पीछे मेडिकल स्टोर पर मंगलवार को ड्रग इंस्पेक्टर ने छापा मारा। जांच में वहां पर कोई खामी नहीं मिली लेकिन मेडिकल स्टोर के अंदर खड़े दो युवकों से नशे के 8 कैप्सूल बरामद हुएए।
इस पर दोनों युवकों ने कहा कि वह कहीं और से ये कैप्सूल लेकर आए हैं। जिसके बाद उन दोनों का पता नोट करके ड्रग इंस्पेक्टर ने कार्रवाई शुरु कर दी है। ड्रग इंस्पेक्टर दिनेश राणा ने बताया कि पूछताछ के दौरान एक युवक ने बताया कि वह दुकान से बकाया पेमेंट लेने के लिए आया था।
दूसरे युवक ने कहा कि वह दर्द की दवा लेने मेडिकल स्टोर पर आया था। नशीले कैप्सूल के बारे में जब पूछताछ की गई तो उन्होंने कहा कि वह पड़ोस में ही चाय की दुकान के पास खड़े एक व्यक्ति से इन्हें लेकर आए हैं। जिसके बाद ड्रग इंस्पेक्टर ने दोनों युवकों के नंबर लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी।
सूचना के आधार पर मेडिकल स्टोर की चेकिंग की गई थी। जांच में सब कुछ सही मिला। मेड़िकल स्टोर पर मौजूद दो युवकों से नशे के आठ कैप्सूल बरामद हुए। पूछताछ में दोनों ने वे बाहर से खरीदकर लाना बताया। इस बारे में जांच की जा रही है।
-दिनेश राणा, ड्रग इंस्पेक्टर