फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: फसल कटाई के दौरान स्पार्किंग से कंबाइन में लगी आग, भूसा जला

विज्ञापन
कंबाइन में आग लगने के बाद उठता धुआं।
विज्ञापन
रतिया। हरियाणा-पंजाब सीमा पर गांव नंगल के नजदीक खेतों में कटार्ई करते समय कंबाइन में अचानक आग लग गई। जिससे कंबाइन का काफी हिस्सा जल गया। वहीं ड्राइवर ने छलांग लगाकर अपनी जान बचाई। आग से कई एकड़ में भूसा जल गया।
विज्ञापन

आग की सूचना मिलने पर मौके पर रतिया व बुढ़लाडा से पहुंची दमकल की गाडि़यों व ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। नंगल के नजदीक गांव तालवाला में किसान दलविंद्र सिंह के खेत में कंबाइन से गेहूं कटाई कार्य चल रहा था। अचानक कंबाइन में स्पार्किंग होने से आग लग गई। आग तेजी से गेहूं के खेत व भूसे में फैल गई।
वहीं आग लगने का पता चलते ही आसपास के गांवों से किसानों ने ट्रैक्टरों की मदद से खेतों में हल चलाकर आग को रोकने का काम शुरू कर दिया। आग से कंबाइन का काफी भाग जल गया। वहीं तालवाला निवासी दलविंद्र सिंह की करीब एक एकड़ में गेहूं की फसल के अलावा किसान नछतर सिंह, मनप्रीत, दर्शन सिंह सहित अन्य कई किसानों का करीब 15 से 20 एकड़ में गेहूं का भूसा जल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें