फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: गांव बनमंदोरी में शादी समारोह में हर्ष फायरिंग के दौरान महिला को लगे गोलियों के छर्रे, मौत

Sun, 12 Mar 2023 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
भट्टूकलां। गांव बनमंदोरी में गांव की सरपंच के भाई के शादी समारोह में हर्ष फायरिंग के दौरान यहां काम करने आई बुजुर्ग महिला को गोली के छर्रे लग गए। महिला को नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। भट्टूकलां थाना पुलिस ने रविवार को महिला के शव का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने इस संबंध में मृतका के बेटे रोशनलाल की शिकायत पर गांव बनमंदोरी निवासी बलदेव के खिलाफ गैर इरादतन हत्या करने व आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बनमंदोरी की सरपंच रजनी देवी के भाई मुकेश की शादी थी। विवाह समारोह में रोटी व बर्तन साफ करने के लिए फतेहाबाद के स्वामी नगर निवासी 63 साल की श्यामो देवी, अपने दामाद अशोक कुमार के साथ गई थी। शनिवार को बारात गई थी। रविवार सुबह दुल्हन समेस्ता सहित दूल्हे मुकेश के आगमन पर स्वागत समारोह की रस्म चल रही थी। इस दौरान खुशी से झूम रहे गांव के बलदेव ने अपनी बंदूक से फायर कर दिया और गोली के छर्रे श्यामो देवी के पीठ में जा घुसे। गंभीर रूप से घायल श्यामो देवी को फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मामले की सूचना पाकर भट्टूकलां थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। एफएसएल के इंचार्ज डॉ. जोगेंद्र ने भी नागरिक अस्पताल में शव की जांच की। बताया गया है कि श्यामो देवी की पीठ पर गोली के 20-25 छर्रे घुस गए थे, जिस कारण उसकी मौत हुई है। इस मामले में भट्टूकलां थाना प्रभारी शादीराम ने बताया कि भट्टूकलां थाना पुलिस ने मृतका श्यामो देवी के बेटे रोशनलाल की शिकायत पर बलदेव सिंह के खिलाफ गैर इरादतन हत्या करने व आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें