फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: कटाई न होने से फतेहाबाद जिले की मंडियों में गेहूं की आवक नहीं

Tue, 01 Apr 2025 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
गेहूं की आवक नहीं होने से खाली पड़ा फतेहाबाद की पुरानी अनाज मंडी का शेड।
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिले में गेहूं की शुरू करने के लिए मंगलवार से खरीद शुरू करने के निर्देश जारी हो चुके हैं। अभी गेहूं की कटाई का काम शुरू नहीं हो पाया है, जिससे मंगलवार को जिले की अनाज मंडियों में गेहूं की आवक नहीं हो पाई है। गेहूं की खरीद के लिए खाद्य आपूर्ति विभाग की ओर से जिले में 52 खरीद केंद्र बनाए हैं।
विज्ञापन


इसमें से 15 खरीद केंद्रों पर टेंडर के दौरान किसी भी एजेंसी ने उठान के लिए आवेदन नहीं किया। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने इन खरीद केंद्रों पर उठान के लिए दोबारा मांगे हैं। ऐसे में उम्मीद है कि गेहूं की आवक शुरू होने से पहले सभी खरीद केंद्रों पर तैयारियां पूरी कर ली जाएंगी। जिले में गेहूं की खरीद के लिए हैफेड़, खाद्य आपूर्ति विभाग, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन और भारतीय खाद्य निगम की ओर से 2,425 रुपये प्रति क्विंटल के भाव से की जाएगी। वहीं खाद्य आपूर्ति विभाग ने खरीद केंद्रों पर पेयजल, शौचालय, किसान कैंटीन और किसानों के बैठने के लिए छांव का उचित प्रबंध किया गया है।

जिले में 10 दिनों के बाद गेहूं की आवक होने की उम्मीद

जिले के किसान राजपाल, अमर सिंह, जलपाल, महेंद्र, मेवा सिंह, पालाराम, रणसिंह और राकेश कुमार आदि ने बताया कि इस बार मार्च माह के अंत में तापमान में गिरावट दर्ज हुई थी, जिससे गेहूं की फसल पकने में देरी हो गई है। ऐसे में उम्मीद है अगले 10 अप्रैल तक मंडियों में गेहूं की कटाई और मढ़ाई का काम शुरू हो जाएगा। इसके बाद खरीद केंद्रों गेहूं की आवक शुरू होगी।
विज्ञापन




अनाज मंडी में गेहूं की खरीद के लिए सभी तैयारियां पूरी हैं, लेकिन खरीद शुरू होने के पहले दिन अनाज मंडी में गेहूं की आवक नहीं हुई। अगर कोई किसान मंडी में अपनी गेहूं की फसल लेकर पहुंचता है, तो उसकी फसल की खरीद की जाएगी। किसानों से निवेदन है कि अनाज मंडी में अपनी फसल को पूरी तरह से सुखाकर लाएं, ताकि खरीद के दौरान किसानों को किसी भी प्रकार की कोई परेशानी न हो सके।
विज्ञापन


- यशपाल मेहता, सचिव, मार्केट कमेटी, फतेहाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें