फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: जूडो, कराटे, ताइक्वांडो में महिला खिलाड़ियों ने दिखाया दम

Tue, 12 Aug 2025 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
गुरुकुल मताना में आयोजित कराटे की प्रतियोगिता में खेलती ​खिलाड़ी। ​शिक्षा विभाग
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिले में चल रही जिलास्तरीय प्रतियोगिताओं के दूसरे दिन मंगलवार को गुरुकुल मताना में महिला वर्ग के लिए खेलों का आयाेजन किया गया। इसमें जिले के 6 खंडों से जूडो, कराटे और ताइक्वांडो में करीब 200 महिला खिलाड़ियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

29 अगस्त तक चलने वाली प्रतियोगिताओं में विभिन्न खेलों जैसे एथलेटिक्स, कबड्डी, खो-खो, बास्केटबॉल, वॉलीबॉल, और हैंडबाल आदि का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर डीपीई गौरीशंकर साहू, प्रवक्ता मदन गोपाल आर्य, प्रमोद कौशिक, आचार्य इंद्रजीत सहित विभिन्न विद्यालयों के स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।


कराटे में ये रहे विजेता

अंडर 14 की कराटे प्रतियोगिता में 22 किलोग्राम में रुचिका, 24 किलोग्राम में पूर्वांशी, 26 किलोग्राम में दिप्ती, 30 किलोग्राम में कनवी, 34 किलोग्राम में प्रशा, 38 किलोग्राम में तानवी, 42 किलोग्राम में निधी, 46 किलोग्राम में अनिशा, 50 किलोग्राम में शिद्दत प्रथम रही।
विज्ञापन


अंडर 17 की कराटे प्रतियोगिता में 32 किलोग्राम में कोमल, 36 किलोग्राम में भारती, 40 किलोग्राम में कुमकुम, 44 किलोग्राम में रीत, 48 किलोग्राम में रमनीत, 52 किलोग्राम में आरजू, 60 किलोग्राम में तमन्ना, 68 किलोग्राम में चाहत प्रथम रही।
अंडर 19 की कराटे प्रतियोगिता में 32 किलोग्राम में दीपिका, 36 किलोग्राम में रमनदीप, 40 किलोग्राम में कशिश, 44 किलोग्राम में वंशिका, 48 किलोग्राम में सुनीता, 52 किलोग्राम में चेतना, 56 किलोग्राम में रेखा, 64 किलोग्राम में महल, 68 किलोग्राम में मंजू प्रथम रही।

जूडो में ये रहे विजेता
अंडर 14 की जूडो प्रतियोगिता में 23 किलोग्राम में रुचिका, 27 किलोग्राम में गगनदीप, 32 किलोग्राम में कोमल, 36 किलोग्राम में योगिता, 40 किलोग्राम में अराधना, 44 किलोग्राम में आयुषी प्रथम रही।

अंडर 17 की जूडो प्रतियोगिता में 36 किलोग्राम में प्रभजोत, 40 किलोग्राम में वर्षा, 44 किलोग्राम में जिया, 48 किलोग्राम में तमन्ना, 52 किलोग्राम में जसनूर, 57 किलोग्राम में गुरकीरत, 63 किलोग्राम में लाघवी, 70 किलोग्राम में सिमरन प्रथम रही।
अंडर 19 की जूडो प्रतियोगिता में 36 किलोग्राम में काेमल, 40 किलोग्राम में संतोष, 44 किलोग्राम में तमन्ना, 48 किलोग्राम में चंचल, 52 किलोग्राम में अंजू, 57 किलोग्राम में सुखप्रीत, 63 किलोग्राम में अंजली, 70 किलोग्राम में खुशी प्रथम रही।

ताइक्वांडो में ये रहे विजेता
अंडर 14 की ताइक्वांडो प्रतियोगिता के 22 किलोग्राम में रुचिका, 24 किलोग्राम में त्रिशु, 26 किलोग्राम में तारिका, 29 किलोग्राम में सीरत, 32 किलोग्राम में बानी, 35 किलोग्राम में प्रणीति, 38 किलोग्राम में प्रीनल प्रथम रही।

अंडर 17 की ताइक्वांडो प्रतियोगिता के 32 किलोग्राम में खुशी राठी, 35 किलोग्राम में भारती, 38 किलोग्राम में नेहा, 42 किलोग्राम में आरजू, 44 किलोग्राम में प्रीति, 46 किलोग्राम में कुदरत, 49 किलोग्राम में सोभजोत, 52 किलोग्राम में नव्या, 55 किलोग्राम में यशप्रीत, 59 किलोग्राम में साधिका, 63 किलोग्राम में सहजना प्रथम रही।
अंडर 19 की ताइक्वांडो प्रतियोगिता के 40 किलोग्राम में पूजा, 44 किलोग्राम में मनप्रीत, 46 किलोग्राम में संध्या, 52 किलोग्राम में रेखा, 59 किलोग्राम में यशिका, 68 किलोग्राम में पूजा प्रथम रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें