फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: अस्पताल में फार्मेसी ऑफिसर कम होने से इलाज से ज्यादा दवा के लिए इंतजार

Sun, 04 May 2025 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में दवाई लेने के लिए नीचे बैठकर इंतजार करते हुए मरीज संवाद - फोटो : टूंडला में अवैध खनन में पकड़ गए ट्रैक्टर ट्रॉली आदि
विज्ञापन
फतेहाबाद। सरकारी अस्पतालों में ओपीडी में पर्ची कटवाने, फिर डॉक्टर को दिखाने, सैंपल देने के लिए लोगों को लाइन में लगना पड़ रहा है। ये सब प्रक्रिया पूरी होने के बाद उन्हें दवा लेने के लिए लाइन में लगना पड़ता है।
विज्ञापन

मरीज को 30 से 40 मिनट तक दवा लेने के लिए इंतजार करना पड़ रहा है। वजह ये है कि जिले के सरकारी अस्पतालों में फार्मेसी ऑफिसर ही नहीं है। जिले को 60 फार्मेसी ऑफिसर की जरूरत है लेकिन कार्यरत मात्र ही 22 हैं। सबसे ज्यादा खराब हालत नागरिक अस्पताल की है। यहां पर रोजाना दवा लेने के लिए धक्का-मुक्की तक के हालात हो रहे हैं। यही नहीं दवा लेने के लिए मरीजों को जमीन पर इंतजार करना पड़ रहा है।
नागरिक अस्पताल फतेहाबाद में 10 में से मात्र ही चार फार्मेसी ऑफिसर है। इसमें एक की ड्यूटी कोर्ट तो एक की ड्यूटी जनऔषधि केंद्र में लगाई गई है। डिस्पेंसरी में दवाई देने के लिए व्यवस्था प्रशिक्षु के सहारे चल रही है। कई मरीज ऐसे होते हैं जिन्हें सांस तक की दिक्कत होती है। ऐसे में दवा लेने के दौरान ही उनकी सांसें फूलने लगती है। यही नहीं डिस्पेंसरी के काउंटर पर सीनियर सिटीजन, महिला के लिए नाम की ही व्यवस्था है।
विज्ञापन


रविवार को नहीं खुल रहा जनऔषधि केंद्र :
अस्पताल प्रशासन की तरफ से नागरिक अस्पताल में जनऔषधि केंद्र खोल हुआ है। यहां पर फार्मेसी ऑफिसर की ड्यूटी है, लेकिन यहां पर एक की ही तैनाती होने के कारण रविवार को बंद करना पड़ रहा है। इसके अलावा अन्य दिनों में भी यह देर शाम तक नहीं खुल पा रहा है। इसका पूरा फायदा भी मरीजों को नहीं मिल पा रहा है।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में भी नहीं है फार्मेसी ऑफिसर

जिले में 18 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हैं और पांच अर्बन पीएचसी हैं। लेकिन यहां दवाई देने के लिए फार्मेसी ऑफिसर की कमी है। हालात ये है कि इन केंद्रों में एएनएम या फिर स्टाफ नर्स मरीजों को दवा दे रही हैं। करीब 15 पीएचसी पर एक भी फार्मेसी ऑफिसर नहीं है।

नागरिक अस्पताल और सीएचसी में व्यवस्था

स्वास्थ्य केंद्र पद कार्यरत

नागरिक अस्पताल फतेहाबाद 10 4 (एक की ड्यूटी कोर्ट डिस्पेंसरी में)

सीएचसी भट्टूकलां 2 0

उप नागरिक अस्पताल 3 1

सीएचसी भूथनकलां 2 1

सीएचसी जाखल 2 0

सीएचसी भूना 2 0

उप नागरिक अस्पताल टोहाना 8 4

जिले के सरकारी अस्पतालों में फार्मेसी ऑफिसर की कमी है। इसको लेकर कई बार मुद्दा उठाया जा चुका है। अस्पतालों में सबसे ज्यादा भूमिका फार्मेसी ऑफिसर की होती है। पिछले दिनों राज्यसभा सदस्य सुभाष बराला को भी ज्ञापन दे चुके हैं। सरकार से मांग है कि जल्द से जल्द पदों को भरा जाए। खासकर नागरिक अस्पताल फतेहाबाद में व्यवस्था की जाए।

- कृष्ण बिश्रोई, सीनियर फार्मेसी अधिकारी एवं जिला प्रधान, फार्मेसी ऑफिसर एसोसिएशन

-
जिले में फार्मेसी ऑफिसर के खाली पदों को भरने के लिए मुख्यालय को प्रस्ताव भेजा जा चुका है। इस बारे में फिर से रिमांइडर भेजा जाएगा। फिलहाल मरीजों को दिक्कत न आएं, इस बारे में व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन


- डॉ. कुलप्रतिभा, सिविल सर्जन, फतेहाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें