फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑक्सीजन की कमी से युवक ने तोड़ा दम, अन्य चार की भी मौत, 264 संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में 12 अप्रैल के बाद कोरोना संक्रमण इतना तेजी से फैलना शुरू हुआ है कि रोजाना करीब 200 से ज्यादा नए केस मिले रहे हैं। बुधवार को जिले में पिछले 24 घंटे में पांच कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हुई है। 20 वर्षीय एक मरीज की निजी अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी के चलते नागरिक अस्पताल में शिफ्ट करने के दौरान मौत हो गई। वहीं 264 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं और 89 स्वस्थ हुए है। जिले में फिलहाल 2143 मरीज सक्रिय हैं। बढ़ते केसों के चलते जिला प्रशासन ने धारा 144 लागू कर दी है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक गांव मोचीवाली निवासी 45 वर्षीय व्यक्ति की अग्रोहा मेडिकल में उपचार के दौरान मौत हुई है। गांव मोचीवाली निवासी महिला ने हिसार के निजी अस्पताल में दम तोड़ा है। गांव फुलां निवासी 72 वर्षीय बुजुर्ग की डेरा सच्चा सौदा में मौत हुई है। भूना निवासी 64 वर्षीय महिला ने बुधवार शाम को अग्रोहा मेडिकल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। इसके अलावा गांव भिरड़ाना निवासी 20 वर्षीय युवक की निजी अस्पताल से सरकारी अस्पताल में शिफ्ट करने के दौरान मौत हो गई। अप्रैल माह में कोरोना संक्रमित कुल मरीजों का आंकड़ा तीन हजार के पार हो चुका है। प्रशासन ने कोरोना संक्रमित मिलने वाले घरों को 14 दिन के लिए सील करना शुरू कर दिया है।
सैंपल देने वाला हर दूसरा व्यक्ति मिल रहा संक्रमित
कोरोना सैंपल देने वाला हर दूसरा व्यक्ति संक्रमित मिल रहा है। कई परिवारों के सभी सदस्य संक्रमित मिल रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक बुधवार आई रिपोर्ट के मुताबिक फतेहाबाद की डीसी कॉलोनी निवासी बुजुर्ग, चार मरला कॉलोनी निवासी युवती, हंस कॉलोनी निवासी बुजुर्ग महिला, गांव मल्हड़ निवासी युवती, शिव नगर में दो वर्षीय बच्चा व उसकी मां, भट्टू रोड पर निजी स्कूल के 6 और 8 वर्षीय भाई-बहन और उनकी मां, मॉडल टाउन में एक परिवार के 10 वर्षीय बच्ची और युवती, नागरिक अस्पताल में डॉक्टर और महिला कर्मचारी, नागपाल चौक में मां-बेटा, पुलिस लाइन में महिला कर्मचारी, सन्यास आश्रम रोड पर दंपती, गांव दहमान में एक ही परिवार के तीन लोग, भूना सिटी अस्पताल में दो लोग, टोहाना की कृष्णा कॉलोनी में बुजुर्ग दंपती, एसडीएम कोर्ट टोहाना में एक ही परिवार के तीन लोग, सिटी थाना टोहाना में तीन पुलिसकर्मी, सब्जीमंडी टोहाना में दंपती, एसयूएस कॉलेज के 6 छात्र, रतिया के वार्ड नंबर 10 में मां-बेटा और एक ही परिवार के तीन लोग, गांव ठुइयां में दंपती, भट्टूकलां में एक ही परिवार के 6 लोग संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन

13 अप्रैल के बाद जिले में यूं बढ़ता गया संक्रमण
दिन मरीज मिले मौत
1 45 1
2 27 1
3 53 1
4 3 1
5 43 0
6 36 1
7 31 0
8 62 1
9 74 1
10 53 1
11 49 2
12 10 3
13 240 0
14 128 3
15 149 1
16 130 2
17 197 1
18 126 3
19 202 1
20 158 2
21 240 3
22 243 5
23 228 3
24 272 3
25 145 8
26 188 3
27 219 8
28 264 5
--------
कोविड अस्पताल में बेडों की स्थिति
अस्पताल बिना ऑक्सीजन ऑक्सीजन बेड आईसीयू ऑक्सीजन बेड वेंटिलेटर
ना.फतेहाबाद 0 7 0 1
सद्भावना 0 5 0 1
ना.रतिया 8 0 0 1
ना.टोहाना 8 10 0 2
मिगलानी 2 0 0 1
आरएमसी टोहाना 0 8 2 2
संजीवनी टोहाना 0 0 0 1
संगम टोहाना 0 15 0 0
इन लोगों ने लगवाई वैक्सीन
श्रेणी प्रथम डोज दूसरी डोज
स्वास्थ्यकर्मी 3 6
फ्रंटलाइन वर्कर्स 17 8
45 से 59 साल 248 36
60 साल से ऊपर 166 113
6 माइक्रो कंटेनमेंट जोन में लगाया लॉकडाउन
कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए प्रशासन ने शहर फतेहाबाद में 6 माइक्रो कंटेनमेंट जोन में बैरिकेड लगाए गए हैं। प्रशासन ने मॉडल टाउन, हुडा सेक्टर, गुरुनानकपुरा, जवाहर चौक, शिवनगर में घरों के बाहर बैरिकेड लगा दिए हैं। अगर एक गली में ज्यादा केस हैं तो उसे बंद कर दिया गया है। यहां पर 14 दिन का लॉकडाउन लगा दिया गया है।
कोट
जिले में कोरोना संक्रमण बढ़ रहा है, ऐसे में ज्यादा सावधानी बरतने की जरूरत है। बुजुर्गों का खासकर ध्यान रखें और कोई भी लक्षण दिखने पर कोरोना की जांच जरूर करवाएं
विज्ञापन

- डॉ. विष्णु मित्तल, जिला महामारी अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें