फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित प्रभावित क्षेत्र माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला प्रशासन ने फतेहाबाद, रतिया व टोहाना के कुछ क्षेत्रों में कोरोना संक्रमित अधिक मिलने के कारण 14 दिन के लिए माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित करते हुए यहां लॉकडाउन लागू किया है। एडीसी डॉ. मुनीष नागपाल ने बताया कि टोहाना खंड के रामनगर, फ्रेंडस कॉलोनी, भाटिया नगर, कृष्णा कॉलोनी, आजाद नगर, रतिया के वार्ड नंबर 9, टिब्बा कॉलोनी, मॉडल टाउन तथा फतेहाबाद के हुडा सेक्टर 3, गुरु नानक मोहल्ला, जगजीवनपुरा मोहल्ला, जवाहर चौक, शिव नगर भट्टू रोड व अग्रवाल कॉलोनी में लॉकडाउन लागू किया है। यहां लोक निर्माण विभाग बैरिकेड लगवाएगा।
विज्ञापन

इन क्षेत्रों में संबंधित नगर परिषद के एक्सईएन व सचिव इन क्षेत्रों को सैनिटाइज करवाएंगे। पर्याप्त मात्रा में पुलिसकर्मियों की भी ड्यूटी लगाई गई है। नायब तहसीलदार टोहाना अभिनव सिवाच, नायब तहसीलदार फतेहाबाद राजेश गर्ग व नायब तहसीलदार रतिया भजनदास को अपने-अपने क्षेत्र में ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है। एडीसी के अनुसार संबंधित नगर परिषद और नगरपालिका में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। सीएमओ उक्त क्षेत्रों में आवश्यकतानुसार दवाइयों के वितरण व पेरा मेडिकल स्टाफ की व्यवस्था करेंगे। बिजली निगम को नियमित तौर पर बिजली आपूर्ति करने के आदेश दिए हैं। वहीं, माइक्रो कंटेनमेंट जोन में दूध, सब्जियां, राशन व दवाइयों की व्यवस्था डीएफएससी, मार्केट कमेटी सचिव व सिविल सर्जन द्वारा करवाई जाएंगी। सुपरवाइजर व आंगनबाड़ी वर्कर स्वास्थ्य विभाग के स्टाफ के साथ स्वास्थ्य परीक्षण सहित दूसरे प्रोटोकॉल में काम करेंगे।
जिले में क्राइसिस मॉनिटरिंग कमेटी गठित
जिले में कोविड-19 संक्रमण के फैलाव को रोकने और महामारी से बचाव के लिए जिला स्तरीय कमेटी का गठन किया गया है। जिला स्तरीय क्राइसिस मॉनिटरिंग कमेटी में उपायुक्त चेयरपर्सन होंगे जबकि नगराधीश कमेटी की सदस्य सचिव होंगी। सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि कमेटी में पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त उपायुक्त, डीएमसी, डीएलएसए सचिव, संबंधित एसडीएम, डीडीपीओ, डीआरओ, सीएमओ, डीआईपीआरओ, डीएफएससी, डीआईसी उप निदेशक, डीडीए, नप कार्यकारी अभियंता, डीएसडब्ल्यूओ, डीएमईओ व पीओ आईसीडीएस को सदस्य बनाया गया है।
विज्ञापन

----------
ऑक्सीजन की आपूर्ति और उचित वितरण के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त
प्रदेश सरकार ने कोरोना के मरीजों के लिए ऑक्सीजन की मांग को देखते हुए सभी जिलों में ऑक्सीजन की पर्याप्त आपूर्ति और उचित वितरण सुनिश्चित करने के लिए जिला स्तर पर कोरोना नोडल अधिकारियों या जिला ड्रग कंट्रोलर अधिकारियों को नियुक्त कर दिया है। फतेहाबाद जिले में रजनीश को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है, जिनका मोबाइल नंबर 8059822277 है। उन्होंने बताया कि ऑक्सीजन के वितरण में असमानता, इसकी अनुपलब्धता या आपूर्ति के संबंध में कोई अन्य समस्या हो तो जिला ड्रग कंट्रोलर से संपर्क किया जा सकता है। इसके अलावा ऑक्सीजन की आपूर्ति सुचारु रूप से चलाने के लिए प्रशासन ने पहले ही दो नोडल अधिकारी नियुक्त किए हुए हैं, जिनमें जिला आयुष अधिकारी डॉ. धर्मपाल पूनिया व जिला उद्योग केंद्र के उप निदेशक जेसी लांग्यान शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें