फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: बसों की कमी के कारण विद्यार्थी लटक कर सफर करने को मजबूर

Mon, 20 Apr 2026 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
भट्टू से फतेहाबाद आती रोडवेज बस में लटककर यात्रा करते छात्र। संवाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। भट्टूकलां की ओर जाने वाले मार्ग पर दोपहर के समय रोडवेज बसों के पर्याप्त फेरे न होने के कारण विद्यार्थियों और यात्रियों को परेशानी हो रही है। खासकर शैक्षणिक संस्थानों की छुट्टी के समय बसों की कमी के चलते छात्र-छात्राएं बसों के पायदानों पर लटक कर सफर करने को मजबूर हैं जिससे हादसा होने का अंदेशा बना रहता है।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय से भट्टू जाने वाले रूट पर कई निजी व सरकारी शिक्षण संस्थान बने हुए हैं। इनमें रोजाना हजारों विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण करने आते है। इस मार्ग पर महिला महाविद्यालय, आईटीआई, नर्सिंग कॉलेज, भट्टूकलां में महाविद्यालय सहित सरकारी स्कूल व निजी संस्थान हैं। इन संस्थानों में रोजाना हजारों की संख्या में विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण करने के लिए भोडियाखेड़ा, मानावाली व भट्टू से आते हैं।
दोपहर 12 से 3 बजे के बीच जब कॉलेज और आईटीआई की छुट्टी होती है तो एकदम से भीड़ बढ़ जाती है। विद्यार्थियों को घर पहुंचने की जल्दी होती है। इस रूट पर चलने वाली बसों की संख्या कम होने के कारण बसें पहले से ही भरी आती हैं। मजबूरन उनको बसों की खिड़कियों पर लटककर और पायदान पर खड़े होकर यात्रा करनी पड़ती है।
विज्ञापन

विद्यार्थी रमेश कुमार, सुनील, जतिन, रेनू, सोनम, सलोनी, कविता आदि ने बताया कि दोपहर के समय बसों की समस्या दूर करने के लिए रोडवेज को अतिरिक्त बसें चलानी चाहिए। दोपहर के समय संस्थानों की छुट्टी के अंतराल में विशेष स्टूडेंट बसें चलाई जाएं ताकि उनको शिक्षण संस्थानों से घर जाने में कोई परेशानी न हो। वहीं रोडवेज प्रबंधन का कहना है कि बसों के फेरे पूरे हैं अगर फिर भी समस्या है तो उसे दूर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें