फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: गांव चांदपुरा में बैंक की शाखा नहीं होने से पेंशन निकलवाने के लिए जाखल तक चक्कर लगा रहे बुजुर्ग

Sat, 16 Nov 2024 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
गांव चांदपुरा में बैंक की ब्रांच स्थापित करने की मांग करते ग्रामीण।
विज्ञापन
जाखल। गांव चांदपुरा के बुजुर्गों ने जिला प्रशासन से उनके गांव में राष्ट्रीयकृत बैंक की शाखा खोलने की मांग की है। बुजुर्गों के अनुसार गांव में किसी भी बैंक की शाखा नहीं होने के चलते ग्रामीणों को बैंकिंग सुविधा के लिए करीब 10 किलोमीटर दूर जाखल शहर में जाना पड़ता है। जिस कारण उन्हें परेशानी झेलनी पड़ रहीं है।
विज्ञापन

बैंक शाखा न होने से बुजुर्गों को भी हर माह अपनी पेंशन निकलवाने के लिए भी शहर तक आवागमन करना पड़ता है। बुजुर्गों ने कहा कि वे गांव के सीएससी सेंटर पर पेंशन निकासी के लिए जाते हैं, लेकिन वहां पर मशीन में फिंगरप्रिंट का मिलान नहीं हो पाता। मजबूरन उन्हें जाखल शहर का रुख करना पड़ता है। ऐसे में ग्रामीणों ने राष्ट्रीयकृत बैंक के प्रबंधकों से गांव में जल्द से जल्द बैंक शाखा खोलने की मांग की है।
गांववासी बुजुर्ग देव सिंह, लीला सिंह, नछत्तर सिंह, गुरनाम सिंह, जगर, जीत सिंह आदि ने कहा कि चांदपुरा बड़ा गांव है। गांव में बड़ी संख्या में पेंशन धारक हैं। हर माह पेंशन निकासी के लिए पुरुषों सहित वृद्ध महिलाओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। शहर आने के लिए कई बुजुर्ग बसों से आवागमन करते हैं। गांव में बस सुविधा भी कम है, ऐसे में उनका पूरा दिन आने जाने व पेंशन निकलवाने में निकल जाता है।
विज्ञापन


गांव में किसी बैंक की शाखा नहीं है। इससे ग्रामीणों को बैंकिंग सुविधा के लिए जाखल शहर में स्थित बैंकों में जाना पड़ता है। गांव के बुजुर्ग हर माह पेंशन निकासी के लिए सीएससी सेंटर पर जाते हैं, लेकिन वहां मशीन में फिंगरप्रिंट मिलान न होने से उन्हें पेंशन निकलवाने में परेशानी होती है। गांव में बैंक शाखा खोलने की मांग को लेकर प्रशासन को पत्र प्रेषित किया जाएगा।
विज्ञापन

-अमरीक सिंह ग्रेवाल, सरपंच, गांव चांदपुरा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें