फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्ज से परेशान शातिर प्रोपर्टी डीलर ने खुद रच डाली... 59 लाख रुपये लूट की साजिश

Sun, 03 Jan 2016 11:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
इस मामले में शिकायतकर्ता ही असल आरोपी निकला है। ये जानकारी पुलिस कप्तान ओपी नरवाल ने रविवार सुबह अपने कैंप कार्यालय में आयोजित पत्रकारवार्ता में दी।
विज्ञापन


एसपी के मुताबिक दरअसल प्रॉपर्टी डीलर हरनेक कर्जे में डूबा हुआ था। कर्ज से उबरने के लिए ही उसने ये सारा ड्रामा रचा। पुलिस ने षडयंत्र रचने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ धारा 406/195  के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

एसपी के अनुसार गांव बलियाला में जगतार की जमीन को बेचने के बाद हरनेक ने उन पैसों से पंजाब के मलसिंह गांव में उसे जमीन दिखलाई और 35 लाख रुपये उसका ब्याना भी दे दिया।
विज्ञापन


जगतार ने 15 दिसंबर को और 64 लाख रुपये हरनेक को रजिस्ट्री के लिए दे दिए। लेकिन 15 दिसंबर को पैसे आते ही उसका मन बदल गया और उसने अपना सारा कर्जे एक झटके में उतारने के लिए अलग अलग लेनदारों को उनका पैसा लौटा दिया।

31 दिसंबर को रजिस्ट्री होनी थी। उसकी डेट 4 जनवरी कर दी लेकिन अब उसके पास रजिस्ट्री के लिए पैसे नहीं थे और उसने ड्रामा रच दिया।

इस तरह से अपने ही जाल में फंस गया हरनेक
शनिवार शाम को घटना की सूचना मिलते ही एसपी नरवाल मौके पर पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने खुद घटनास्थल की जांच पड़ताल की।

उन्होंने बताया कि आरोपी हरनेक ने बताया था कि हमलावरों ने उसकी गाड़ी को रुकवा कर अचानक हमला कर दिया। लेकिन सड़क पर कहीं भी कार के टायरों की घसीट के निशान नहीं मिले।

इसके अलावा कार का सामने का शीशा तोडे़ जाने के बावजूद कार चला रहे हरनेक के चेहरे पर कोई निशान तक नहीं लगा। वारदात के बाद आरोपी हरनेक ने पुलिस को जिस दोस्त के पास पैसे रखे होने की बात कही, पुलिस ने उसकी वैरिफिकेशन करवाई तो पता चला कि उस व्यक्ति के पास मोहल्ले का ही कोई दो हजार तक नहीं रखता।

लाखों रुपये देना तो दूर की बात है। इन बातों से पुलिस को संदेह हुआ तो उन्होंने हरनेक की पिछली 15 दिन की गतिविधियां खंगाली। इस दौरान सामने आया कि हरनेक ने पिछले दिनों अपना काफी कर्जा उतारा है।

इसके बाद पुलिस की समझ में सारा मामला आ गया। फिर कड़ाई से पूछताछ करने पर हरनेक ने सारा मामला उगल दिया। पुलिस ने पौने आठ लाख रुपये हरनेक के घर से बरामद भी कर लिए हैं।
विज्ञापन


खुद तोड़ा गाड़ी का शीशा, फिर रचा ड्रामा
शातिर ने 59 लाख रुपये लूट का ड्रामा अकेले ही रचा था। एसपी ने बताया कि हरनेक ने खुद ही गाड़ी का शीशा तोड़ा और फिर लूट का ड्रामा रच लिया।

इसमें न कोई अन्य गाड़ी और न ही मोटरसाइकिल शामिल थी। हरनेक का मोबाइल भी मौके से बरामद कर लिया गया है।

इन लोगों को वापस किया कर्ज
अनाजमंडी के भूषण रतिया- 22 लाख 40 हजार
रतिया गावड़ किस्त कॉलोनी की किस्त- 6 लाख
मयूर गोल्ड लोन- 2.80 लाख
आईसीआईसीआई बैंक लोन- 1.90 लाख
कृष्ण तनेजा रतिया- 1.57 लाख
रमेश मेहता कमेटी, रतिया- 1.70 लाख
सोनू मितल मॉडल टाउन- 2 लाख
थान सिंह अहरवां- 4 लाख 30 हजार
खान सिंह- 1 लाख 30 हजार
गावड सिटी- 3 लाख 50 हजार
काला सिंह- 1 लाख
अपने पिता को- 4 लाख
घर पर रखे थे- 5 लाख

पुलिस को शुरू से ही वारदात की सत्यता पर संदेह था। इसलिए पूरी तहकीकात की गई। जिसमें हरनेक द्वारा पिछले पंद्रह दिन में लगभग 55 लाख रुपये का कर्ज उतरने का मामला सामने आया। फिर कड़ाई से पूछने पर उसने खुद ही सब उगल दिया। जिन लोगों को पैसे दिए गए, उन्होंने भी वैरिफाई कर दिया है कि हरनेक ने उन्हें पैसे दिए हैं। हरनेक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
ओपी नरवाल, एसपी, फतेहाबाद
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें