फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जश्न में डूबा बिढाईखेड़ा, मनी होली और दिवाली

Sat, 02 Jan 2016 11:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कार्यकर्ताओं ने इस अवसर पर मिठाइयां बांटी व पटाखे छोड़े। बराला की भाभी संतोष बराला ने बताया कि उसके बेटे के समान देवर को इस पद पर पहुंचने पर उन्हें काफी खुशी हुई है।
विज्ञापन


जिस तरह लगभग सवा साल में जनहित कार्यों को गति प्रदान की है, वे इस गति को बढ़ाते हुए टोहाना को विकास के पथ पर ले जाएंगे। उन्होंने बताया कि उनके देवर को बाजरे की खिचड़ी बहुत पसंद है, घर आने पर सबसे पहले उन्हें बाजरे की खिचड़ी खिलाएंगी।

बेटियों को हक दिलाने को प्रयासरत हैं पापा
बराला की बेटी तमन्ना बराला ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाए गए बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान को उसके पापा आगे बढ़कर बेटियों को उनके हक दिलाने में प्रयासरत हैं। बेटियों के लिए ऐसे कार्य करेंगे जिससे लंबे समय तक उनके परिवार का नाम चमकेगा।
विज्ञापन

             
दोबारा अध्यक्ष बनने से फूले नहीं समा रही पत्नी
सुभाष बराला की पत्नी दर्शना बराला ने कहा कि उन्हें बहुत खुशी हो रही है कि उनके पति को दोबारा ये जिम्मेवारी सौंपी गई है। सवा साल के कार्यकाल को उन्होंने बखूबी निभाया है, आगे भी पार्टी के हित व विकास के लिए निभाते रहेंगे।

विकास के पथ पर बढ़ेगा टोहाना- पुत्रवधू
पुत्रवधू अंजू बराला ने कहा कि उन्हें बहुत खुशी है कि भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने दोबारा उन्हें अध्यक्ष पद की जिम्मेवारी दी है।

उसके लिए वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष अमितशाह, मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का आभार जताते हैं। उन्होंने बताया कि बराला जी के नेतृत्व में भाजपा का सदस्यता अभियान सफल हुआ है। टोहाना भी विकास के पथ पर चलेगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें