देश के वित्त मंत्री अरुण जेटली सोमवार को अपना दूसरा आम बजट पेश करने जा रहे हैं। उनके आम बजट पर देश भर के लोगों की नजरें लगी हुई हैं। सबसे ज्यादा इस बात पर लोगों की निगाहें लगी होंगी कि वित्त मंत्री आयकर छूट सीमा में बढ़ोतरी करते हैं या नहीं।
अगर करते हैं तो आयकर छूट सीमा कहां तक बढ़ाई जाएगी। अमर उजाला ने इस बारे में फतेहाबाद के कई लोगों से बातचीत की। फतेहाबाद के लोग वित्तमंत्री से आयकर छूट सीमा बढ़ाने की उम्मीद करते हैं, साथ ही सब्सिडी वाले सिलेंडरों की संख्या बढ़ाने की मांग भी है।
बजट में पेट्रोल व डीजल के दाम घटने चाहिए। इसके अलावा आयकर छूट सीमा को बढ़ाया जाए। इसके अलावा घरेलू सामान की कीमतें भी होनी चाहिए, ताकि मध्यम वर्ग भी इनको खरीद सके।
डॉ. सुजाता बंसल, चिकित्सक, फतेहाबाद
इस बजट में टैक्स की इनकम टैक्स छूट की सीमा बढ़नी चाहिए ताकि कर्मचारी वर्ग को कुछ राहत मिल सके। इसके अलावा लग्जरी वस्तुओं के दाम बढ़ाने चाहिए, जबकि पेट्रोल-डीजल के दामों में कमी होनी चाहिए।
देेवेंद्र सिंह दहिया, हेडमास्टर, राजकीय प्राथमिक विद्यालय, हिजरावां
इस बार बजट में कुछ नया हो। सरकार बिना सब्सिडी वाले सिलेंडरों की संख्या बढ़ाए। छोटे दुकानदारों के लिए कुछ विशेष योजनाएं हों तो इससे फायदा होगा।
विक्की गावड़ी, दुकानदार, फतेहाबाद