फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: भूना रोड पर डीटीपी विभाग ने अवैध कॉलोनी ढहाई

Fri, 30 Jan 2026 11:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
जेसीबी की सहायता से भूना रोड ​स्थित अवैध कालोनी में निर्माण कार्य ढहाते हुए :संवाद
विज्ञापन
रतिया। जिला नगर योजनाकार की टीम ने शुक्रवार दोपहर बाद भूना रोड पर 14 कनाल में अवैध रूप से काटी गई कॉलोनी के लिए बनाई गई दीवारों को बुलडोजर चला ढहा दिया। इतना ही नहीं, अधिकारियों ने बिना मंजूरी कॉलोनी काटने वालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के लिए पुलिस को शिकायत देने की कार्रवाई भी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

अवैध निर्माण ढहाने की कार्रवाई का नेतृत्व जिला नगर योजनाकार राज कीर्ति ने किया। ड्यूटी मजिस्ट्रेट के तौर पर उपमंडल अधिकारी पंचायती राज विभाग कुलदीप सिंह, जेई संदीप कुमार जेई अंकित बिश्नोई प्रवर्तन ब्यूरो विंग निहाल सिंह कर्मवीर आदि मौजूद रहे।
राज कीर्ति के अनुसार विभाग को सूचना मिल रही थी कि भूना रोड पर कुछ लोगों ने बिना मंजूरी के 14 कनाल में अवैध रूप से कॉलोनी काटी है। इसके लिए चहारदीवारी भी बनानी शुरू कर दी गई है। सूचना मिलने पर जिला नगर योजनाकार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जेसीबी की सहायता से अवैध कॉलोनी के लिए बनाई गई चहारदीवारी को गिरा दिया। टीम ने अवैध कॉलोनी काटने वाले लोगों को चेतावनी दी है की अगर बिना मंजूरी के कॉलोनी काटी गई तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें