फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: आईआईटी गांधीनगर में विज्ञान और गणित पढ़ाने के नए गुर सीखेंगे डीएसएस और 6 शिक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। शिक्षा विभाग विज्ञान और गणित विषयों को लेकर गंभीर हो रहा है। सरकारी स्कूलों में पढ़ाने वाले विज्ञान और गणित के शिक्षकों को पढ़ाने के नए गुर सिखाने जा रहा है। पहली बार जिले के सीनियर सेकेंडरी और हाई स्कूल के गणित और विज्ञान विषय के शिक्षक ट्रेनर के रूप में नई तकनीकी को लेकर आईआईटी गांधीनगर, गुजरात में प्रशिक्षण लेंगे। ट्रेनर के रूप में जिला विज्ञान विशेषज्ञ मुकेश मेहता और पांच पीजीटी व एक टीजीटी 26 मई को गांधी नगर के लिए रवाना होंगे। यहां पर 28 मई से लेकर 1 जून तक प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन

अधिकारियों की माने तो ट्रैनिंग से लौटने के बाद संबंधित शिक्षक जिले के अन्य शिक्षकों को बैच बनाकर प्रशिक्षण देंगे। हालांकि अभी इसको लेकर शेड्यूल तैयार नहीं किया गया है। अधिकारियों की मानें, तो गणित और विज्ञान को लेकर विद्यार्थी रूचि कम दिखा रहे हैं। दोनों विषयों को लेकर विद्यार्थियों के मन में डर रहता है। इसी के चलते इन विषयों में नया क्या किया जाए और कैसे सरलीकरण किया जाए। नई तकनीक से कैसे विद्यार्थियों को पढ़ाया जाए कि वह रूचि के साथ पढ़ सकें। आईआईटी में एक्सपर्ट द्वारा पढ़ाने की तकनीक बताई जाएगी। यहां पर क्रिएटिव लर्निंग सेंटर बनाया गया है।
ये पीजीटी और टीजीटी लेने जाएंगे प्रशिक्षण
- मुकेश मेहता, जिला विज्ञान विशेषज्ञ।
- सोनिया, पीजीटी बायो, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पारता।
- रविकरण, पीजीटी फीजिक्स, पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शेखुपुर दड़ोली।
- सुरेश, टीजीटी विज्ञान, राजकीय हाई स्कूल करनौली।
- सुरेश कुमार, पीजीटी गणित, राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल नंगल।
- विजय कुमार, पीजीटी गणित, राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल बोस्ती।
- अंजू गांधी, पीजीटी, राजकीय कन्या हाई स्कूल, बीघड़।
कोट
विज्ञान और गणित को नई तकनीक से कैसे पढ़ाया जाए। विद्यार्थियों के मन में से दोनों विषयों के प्रति कैसे डर को निकाला जाए। इसको लेकर आईआईटी गांधीनगर, गुजरात में विज्ञान और गणित के लेक्चरर को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। ये शिक्षक ट्रेनिंग लेने के बाद यहां पर शिक्षकों को प्रशिक्षण देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- मुकेश मेहता, जिला विज्ञान विशेषज्ञ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें