फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशेड़ी व्यक्ति के उपचार पर खर्च वहन करेगी पंचायत

विज्ञापन
विज्ञापन
कुलां। गांव धारसूल में अब नशा करने और बेचने वालों की खैर नहीं है। गांव में नशे की रोकथाम को लेकर अब जनसंगठन और ग्राम पंचायत एक मंच पर आई है। रविवार को गांव के सरकारी स्कूल में हुई समूह गांव की पंचायत में सर्वसम्मति से गांव में नशा बेचने या करने पर प्रतिबंध लगाने और नशे के आदी व्यक्ति का पंचायत खर्च पर उपचार करवाने का प्रस्ताव पारित किया है।
विज्ञापन

गौरतलब हो गांव में पहले से ही सतर्कता कमेटी नशाखोरी रोकने को लेकर कार्य कर रही है। जबकि रविवार को ग्राम पंचायत व गांव के मौजिज लोगों की बैठक में नशा मुक्त सतर्कता कमेटी का गठन किया गया है। कमेटी में फिलहाल 15 के करीब अन्य नए लोगों को शामिल किया गया है। जबकि ग्रामीणों द्वारा मंगलवार शाम को फिर से बैठक करने का निर्णय लिया गया है। जिसमें अन्य सदस्यों को कमेटी में शामिल किया जाएगा।
बैठक में कुलां चौकी प्रभारी आनंद बेनीवाल ने विशेष तौर पर भाग लिया। बैठक में गांव धारसूल खुर्द के सरपंच राजकुमार बबली व अन्य पदाधिकारियों ने कहा कि नशा हमारे समाज के लिए अभिशाप है यह एक ऐसी बुराई है जिसने मनुष्य जीवन समय से पूर्व ही मौत का शिकार बना दिया है। उन्होंने कहा कि नशा करने वालों व नशा तस्करों की वजह से गांव का माहौल खराब हो रहा है। गांव में युवा स्मैक हीरोइन आदि घातक नशों का शिकार होकर अपना भविष्य बर्बाद कर रहे हैं। ग्रामीणों ने चौकी इंचार्ज से मांग करते हुए कहा कि गांव में गश्त बढ़ा कर नशा करने में बेचने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। कमेटी सदस्यों द्वारा नशे के विरोध में हरसंभव पुलिस का सहयोग करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

नहीं करवाएंगे जमानत
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है कि यदि गांव का कोई व्यक्ति नशे के आरोप में पकड़ा जाता है। तो कोई पंचायत सदस्य उसकी जमानत के लिए नहीं जाएगा। बल्कि गांव में यदि कोई व्यक्ति नशा बेचता पकड़ा जाता है तो कमेटी सदस्यों द्वारा तत्काल उसे पुलिस के हवाले किया जाएगा। यदि पुलिस कर्मचारी उस पर कठोर कार्रवाई नहीं करता है तो वह कानूनी तौर पर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्यवाही करवाएंगे। इस मौके पर राजकुमार सरपंच धारसूल खुर्द, रघवीर सिंह वील पूर्व चेयरमैन, नानू राम राजेंद्र मंडेरना, संदीप सिंह, बलबीर मोगा, रोही राम, तरसेम सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें